Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Republic Day Parade 2025 : कर्तव्य पथ पर होगा स्वदेशी नंदी घोष वाहन, जानिए कैसी दिखेगी परेड में इसकी झलक

भगवान जगन्नाथ के रथ से प्रेरित है भारतीय सेना का Quick Reaction Fighting Vehicle

Advertiesment
हमें फॉलो करें Nandighosh Vehicle in Republic Day 2025 Parade

WD Feature Desk

, शुक्रवार, 24 जनवरी 2025 (17:37 IST)
Nandighosh Vehicle in Republic Day 2025 Parade
Major Radhika Sen To Lead Mechanised Forces on Nandighosh : भारत का 76वां गणतंत्र दिवस इस बार और भी भव्य और खास होने जा रहा है। गणतंत्र दिवस परेड में इस बार भारतीय सैन्य ताकत का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिलेगा। कर्तव्य पथ पर आयोजित इस भव्य परेड में भारतीय सेना का नंदी घोष वाहन मुख्य आकर्षण होगा। यह स्वदेशी Quick Reaction Fighting Vehicle (QRFV) न केवल अत्याधुनिक तकनीकों से लैस है, बल्कि यह भारत की आत्मनिर्भरता और सैन्य क्षमता का प्रतीक भी है। यह इस बात का प्रमाण है कि किस तरह भारत अब अपनी रक्षा जरूरतों के लिए पूरी तरह आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है।
 
भगवान जगन्नाथ के रथ से प्रेरित : नंदीघोष का नाम भगवान जगन्नाथ के रथ से प्रेरित है, जिसे शक्ति और संरक्षण का प्रतीक माना जाता है। यह नाम भारतीय सेना की ताकत, दृढ़ता और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाता है। मेजर राधिका सेन ने बताया कि नंदीघोष, भगवान जगन्नाथ जी के रथ को कहा जाता था जो एक एनर्जी define करता था। अपने रास्ते में आने वाली हर दुविधा हर परेशानियों सामना करते हुए वह आगे बढ़ता है। 
 
मेजर राधिका सेन करेंगी नेतृत्व : एएनआई से बातचीत में मेजर राधिका सेन ने गर्व से बताया कि वे उन मशीनीकृत बलों का हिस्सा हैं जो गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे। उन्होंने बताया, "मैं नंदीघोष वाहन पर contingent कमांडर के तौर पर मौजूद रहूंगी, जो एक उन्नत और तेज प्रतिक्रिया वाहन है। यह हमारे देश के स्वदेशी रक्षा उत्पादन में एक अहम उपलब्धि है।" उन्होंने बताया कि यह वाहन विशेष रूप से माइन-प्रोटेक्टेड आर्मर्ड पर्सनल कैरियर के रूप में डिजाइन किया गया है, जिसमें एक बार में 8 सैनिकों को ले जाने की क्षमता है, साथ ही ड्राइवर और सहायक चालक के लिए भी जगह है। यह वाहन न केवल आतंकवाद-रोधी अभियानों में, बल्कि पहाड़ी इलाकों में भी अपनी उपयोगिता सिद्ध कर चुका है। मेजर राधिका ने यह भी बताया कि इन वाहनों का उपयोग अब संयुक्त राष्ट्र मिशनों में भी किया जा रहा है, जहां भारत अपनी रक्षा उत्पादन क्षमताओं को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित कर रहा है। यह देश की आत्मनिर्भरता और तकनीकी प्रगति का जीवंत उदाहरण है।
 
कर्तव्य पथ पर नंदी घोष के अलावा अन्य एडवांस्ड सैन्य तकनीकों और झांकियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। भारतीय राज्यों की सांस्कृतिक विविधता, सेना की ताकत और झांकियों के जरिए भारत के गौरवशाली इतिहास और भविष्य की दिशा को दर्शाया जाएगा। गणतंत्र दिवस की इस परेड में नंदी घोष वाहन की भूमिका न केवल सैन्य ताकत को बल्कि भारतीय तकनीकी उद्योग की प्रगति को भी उजागर करेगी। परेड में कई अन्य आकर्षक झांकियां भी देखने को मिलेंगी। विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झांकियां, देश की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन, और परेड के दौरान होने वाली आकाशीय गतिविधियां सब मिलकर इस दिन को और भी खास बनाएंगी। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Kerala : बाघ के हमले में महिला की मौत, लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन