Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अर्जेंटीना ने पहली बार जीता पुरुष हॉकी का स्वर्ण

हमें फॉलो करें अर्जेंटीना ने पहली बार जीता पुरुष हॉकी का स्वर्ण
रियो डि जेनेरि , शुक्रवार, 19 अगस्त 2016 (10:35 IST)
रियो डि जेनेरियो। पहले हॉफ में 10 मिनट के भीतर दनादन गोल दागकर अर्जेंटीना ने बेल्जियम को 4-2 से हराकर पहली बार ओलंपिक पुरुष हॉकी स्वर्ण पदक जीत लिया।
 
इसके साथ ही अर्जेंटीना ने ओलंपिक में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी करते हुए 3 स्वर्ण पदक जीत लिए, जो आखिरी बार उसने 1948 में जीते थे।
 
रियो ओलंपिक में 11 गोल करने वाले गोंजालो पेलाट ने कहा कि यह आसमान को मुट्ठी में करने जैसा है। हमने पहली बार अर्जेंटीना के लिए हॉकी का स्वर्ण जीता। पहली बार फाइनल खेल रही बेल्जियम टीम के लिए 3रे ही मिनट में टेंगाय कोसिंस ने गोल किया। 
 
पहले क्वार्टर में अर्जेंटीना के लिए प्रेडो इबारा, इग्नासियो ओर्तिज और पेलाट ने गोल दागे। बेल्जियम के लिए दूसरा गोल गौतिएर बोकार्ड ने किया लेकिन आगस्टिन माजिली ने चौथा गोल करके अर्जेंटीना की जीत तय कर दी। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नरसिंह को अपनों ने ही हरा दिया : आईओए