Publish Date: Mon, 15 Aug 2016 (11:14 IST)
Updated Date: Mon, 15 Aug 2016 (11:19 IST)
अगरतला। दुलाल करमाकर को अपनी बेटी दीपा पर बहुत गर्व है, भले ही वह रियो ओलंपिक में करीब से जिम्नास्टिक में पदक से चूक गई हो। उन्होंने कहा कि दीपा 2020 टोकियो ओलंपिक में बेहतर और इससे मजबूत प्रदर्शन करेगी।
दुलाल ने कहा कि मैं उसकी उपलब्धियों पर काफी गर्व महसूस कर रहा हूं। मैं बिलकुल भी दुखी नहीं हूं। यह उसका पहला ओलंपिक था। अगली बार जब जापान में ओलंपिक होगा तो वह इससे बेहतर प्रदर्शन करेगी और देश के लिए पदक लाएगी।
उन्होंने कहा कि दीपा के प्रदर्शन ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अगले ओलंपिक में अभी 4 साल हैं। वह कड़ा अभ्यास करेगी और आसानी से पदक लाएगी। वह अब सिर्फ त्रिपुरा की लड़की नहीं है बल्कि पूरे देश की बेटी है। (भाषा)