Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रेम कविता : बात मुद्दत से जो थी आंखों में....

Advertiesment
Poems about Love and Passion
बात मुद्दत से जो थी आंखों में
आज लबों पे उतर आई है
तू मेरे इश्क की इबारत है
तू इसे पढ़ न पाई है
रात रो रो कर हमने काटी है
दुःख में कोई अब न साथी है
चांद आज रात भर रोया है
ओस की बूंदों ने गवाही दी है
सजल नैनों और बंद होंठों से 
किसी गीत की आवाजाही है
जिसके पीड़ा के स्वर को सुन 
सुबह-सुबह गुलाब मुस्कराया है।
दर्द का स्वर सीप में पड़कर 
मोती बनकर खिलखिलाया है। 
बात मुद्दत से जो थी आंखों में
आज लबों पे उतर आई है
तू मेरे इश्क की इबारत है
तू इसे पढ़ न पाई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रियंका चोपड़ा को भी हो चुका है अस्थमा, देसी गर्ल ने बताई ये 13 सावधानियां...




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi