Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Russia Ukraine War : यूक्रेन में फंसे राजस्‍थानी छात्रों को लेकर CM गेहलोत का बड़ा ऐलान, दिए ये निर्देश...

हमें फॉलो करें Russia Ukraine War : यूक्रेन में फंसे राजस्‍थानी छात्रों को लेकर CM गेहलोत का बड़ा ऐलान, दिए ये निर्देश...
, शनिवार, 26 फ़रवरी 2022 (17:34 IST)
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध अभी थमता नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में राजस्थान के कई छात्र जो यूक्रेन में फंसे हुए हैं उन छात्रों के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज बड़ा ऐलान किया है। गहलोत ने कहा कि यूक्रेन से भारत में किसी भी एयरपोर्ट तक आने का पूरा खर्च राज्य सरकार देगी। इसके साथ ही भारत के किसी भी एयरपोर्ट से बच्चों को उनके घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी राज्य सरकार की होगी।

खबरों के अनुसार, यूक्रेन में फंसे राजस्थान के छात्रों को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए राज्य सरकार लगातार कोशिशें कर रही है। सरकार विदेश मंत्रालय के संपर्क में बनी हुई है और केंद्र को अपने छात्रों की सूची भी सौंपी है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि कोई यूक्रेन से किसी भी माध्यम से यहां आता है, उसका पूरा खर्च रज्‍य सरकार वहन करेगी। उधर, एजेंट भी भारतीय दूतावास से संपर्क बनाए हुए हैं। गुरुवार सुबह राजस्थान के 17 विद्यार्थी दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे।
Koo App
यूक्रेन और रूस के बीच बने युद्ध के हालात के दौरान विदेश मंत्रालय की एडवाइजरी के बाद निजी खर्च से वतन वापस आने वाले राजस्थानियों के टिकट की राशि का पुनर्भरण (reimbursement) किया जाएगा। दिल्ली, मुंबई तथा अन्य एयरपोर्ट्स पर आने वाले राजस्थानियों को घर तक पहुंचाने की सुविधा राजस्थान सरकार द्वारा करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए राजस्थान फाउंडेशन को-ओर्डिनेट करेगा।
 
- Ashok Gehlot (@gehlotashok) 26 Feb 2022

मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट में लिखा कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध की स्थिति के दौरान विदेश मंत्रालय की सलाह के बाद व्यक्तिगत खर्च से अपने वतन वापस आने वाले राजस्थानियों की टिकट राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस ने भारत और चीन को दी चेतावनी, जानिए क्या है मामला