Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यूक्रेन के स्कूल पर मिसाइल हमला, 60 लोगों के मरने की आशंका

Advertiesment
Ukraine
कीव। यूक्रेन के लुहान्स्क क्षेत्र में एक स्कूल पर हुए मिसाइल हमले में कम से कम 60 लोगों के मारे जाने की आशंका है। मीडिया रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी सामने आई है।
 
लुहान्स्क क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख सेरही हेयडे ने टेलीग्राम पर रविवार को कहा कि स्कूल से 30 लोगों को बचाया गया है, जिनमें सात घायल भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मलबे में से दो शव भी बरामद हुए हैं।
 
सीएनएन ने हेयडे के हवाले से कहा कि ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि स्कूल की इमारत के मलबे में दबे सभी 60 लोगों की मौत हो गई है।
 
रूसी विमान ने बिलोहोरिवका गांव में स्कूल पर बम बरसाया थे, जिससे इमारत में आग लग गयी। आग पर काबू पाने में अग्निशमन कर्मियों को करीब चार घंटे का समय लगा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP में छात्रों के 2 गुटों में हुई चाकूबाजी, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल