Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Russia Ukraine War : रूस ने पहली बार स्वीकारा, यूक्रेन के हमले में मारे गए हमारे सैनिक...

हमें फॉलो करें Russia Ukraine War : रूस ने पहली बार स्वीकारा, यूक्रेन के हमले में मारे गए हमारे सैनिक...
, सोमवार, 28 फ़रवरी 2022 (13:26 IST)
मॉस्को। रूस की सेना ने रविवार को कहा कि यूक्रेन में उसके कुछ सैनिक हताहत हुए हैं। रूस ने पहली बार यह स्वीकार किया है कि यूक्रेन पर किए गए हमले में उसके सैनिक मारे गए हैं।

रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाशेन्कोव ने रविवार को कहा, हमारे कुछ सैनिकों की जान गई है और कुछ घायल हुए हैं।उन्होंने मृतकों और घायलों की संख्या का खुलासा नहीं किया।

मेजर जनरल कोनाशेन्कोव ने कहा कि यूक्रेन के सैनिकों के मुकाबले रूस को काफी कम नुकसान हुआ है। वहीं यूक्रेन का दावा है कि उसने रूस के साढ़े तीन हजार सैनिक मार गिराए।
कोनाशेन्कोव ने यह भी कहा कि बृहस्पतिवार को हमला शुरू होने से लेकर अब तक रूस की सेना ने यूकेन के 1067 सैन्य अड्डों को निशाना बनाया है, जिनमें 17 कमान पोस्ट और संपर्क केंद्र, 38 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और 56 रडार प्रणाली शामिल हैं। हालांकि कोनाशेन्कोव और यूक्रेन के दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वतन की आस में पौलेंड बॉर्डर पहुंचे भारतीय छात्रों से बर्बरता, यूक्रेनि‍यन कर रहे अत्‍याचार, वीडि‍यो में नजर आ रहे दहशत के दृश्‍य