Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 28 April 2025
webdunia

Russia-Ukraine War : रूस ने किया यूक्रेन के शहर पर कब्जे का दावा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Russia-Ukraine War
, रविवार, 3 जुलाई 2022 (17:59 IST)
कीव। रूस के रक्षामंत्री ने कहा कि मॉस्को के सैनिकों ने यूक्रेन के लुहांस्क प्रांत में उसके नियंत्रण वाले अंतिम शहर पर कब्जा कर लिया है।

रूस की समाचार एजेंसियों के अनुसार रक्षामंत्री सर्जेई शोइगु ने रविवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा, सफल सैन्य अभियान के परिणामस्वरूप रूसी फेडरेशन के सशस्त्र बलों ने लुहांस्क पीपल्स रिपब्लिक के पीपल्स मिलीशिया की इकाइयों के साथ मिलकर लिसिचांस्क शहर पर पूरी तरह नियंत्रण स्थापित कर लिया है।

यूक्रेन के लड़ाके कई सप्ताह तक लिसिचांस्क को बचाने के लिए संघर्ष करते रहे और इसे उन्होंने इसे रूस के कब्जे में जाने से रोके रखा था।(भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

katni : सरपंच प्रत्याशी की जीत की रैली में लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे