Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Russia Ukraine War: रूस ने कीव पर की एयरस्ट्राइक, टीवी टावर उड़ाया, चैनलों का प्रसारण बंद

हमें फॉलो करें Russia Ukraine War: रूस ने कीव पर की एयरस्ट्राइक, टीवी टावर उड़ाया, चैनलों का प्रसारण बंद
, मंगलवार, 1 मार्च 2022 (20:49 IST)
कीव। रूसी सेनाओं ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर मंगलवार को बमबारी की। इसके साथ ही रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव के और करीब पहुंच गई है तथा करीब 40 मील के काफिले में रूस के टैंक और अन्य सैन्य वाहन कूच कर रहे हैं। इस बीच रूस ने यूक्रेन के निवासियों को चेतावनी दी है कि वे खुफिया इंफ्रास्ट्रक्चर से दूर रहें। खबरों के मुताबिक कीव में टीवी टावर रूस ने हमला कर दिया है।

इससे प्रसारण पर असर पड़ने की संभावना है। खबरों के मुताबिक कई चैनलों के प्रसारण बंद हो गए हैं।  खबरों के मुताबिक रूस की बमबारी में खारखीव का अस्पताल तबाह हो गया है।

5 लोगों की मौत : कीव में एक टीवी टावर पर हमला किया गया है। देश की संसद ने यह जानकारी देते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें टावर के आसपास धुएं का गुबार उठता दिख रहा है। स्थानीय मीडिया ने कई विस्फोट होने की खबर दी है। साथ ही यह भी बताया है कि हमले के तुरंत बाद से टीवी चैनलों का प्रसारण बंद हो गया है। यूक्रेन की आपात एजेंसी के मुताबिक कीव के टीवी टावर पर रूस के हमले में 5 लोगों की मौत, अन्य घायल हो गए हैं।

 
क्रेमलिन के कठिन आर्थिक प्रतिबंधों के चलते अलग-थलग पड़ने के बीच रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के दो सबसे बड़े शहरों की ओर आगे बढ़ने का प्रयास किया। ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक वीडियो में लगभग 15 लाख की आबादी वाले रणनीतिक खारकीव में क्षेत्र के सोवियत-युग के प्रशासनिक भवनों और आवासीय क्षेत्रों में विस्फोट होते दिखाई दिए।
webdunia
इस बीच खारकीव में आज हुए एक हमले की चपेट में आने से कर्नाटक निवासी एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से किसी भारतीय की मौत का यह पहला मामला है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने खारकीव के मुख्य चौराहे पर हुए मिसाइल हमले को 'निर्विवाद आतंक' करार दिया और इसे युद्ध अपराध कहा। उन्होंने कहा कि कोई भी माफ नहीं करेगा। कोई नहीं भूलेगा, यह रूसी संघ का राज्य आतंकवाद है।

 
जेलेंस्की ने आज यूरोपीय संघ की संसद से कहा कि यूक्रेन 'यूरोप का समान सदस्य बनने के लिए भी' लड़ रहा है। उन्होंने संसद को संबोधित करते हुए कहा कि हम यूरोप का समान सदस्य बनने के लिए भी लड़ रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा कि मेरा मानना ​​​​है कि आज हम हर किसी को दिखा रहे हैं कि हम क्या हैं, हमने साबित कर दिया है कि कम से कम, हम आपके जैसे ही हैं। इस बीच पूरे यूक्रेन में अनेक लोगों ने एक और रात आश्रयों, तहखाने या गलियारों में बिताई। युद्ध को रोकने के लिए चल रही वार्ता केवल आगे की दौर की वार्ता पर सहमति बनने के साथ ही समाप्त हो गई है।

 
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि बमबारी में वृद्धि केवल उन पर दबाव बनाने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने सोमवार को देर रात जारी वीडियो संदेश में कहा कि रूस इन आसान तरीकों से (यूक्रेन पर) दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। जेलेंस्की ने हालांकि दिन में दोनों पक्ष के बीच हुई लंबी वार्ता की जानकारी नहीं दी लेकिन उन्होंने कहा कि कीव कोई रियायत देने को तैयार नहीं है, वह भी तब जब एक ओर रॉकेट और तोप से हमले किए जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि गत 5 दिन से जारी युद्ध से रूस अलग-थलग पड़ता जा रहा है जबकि यूक्रेन से भी उसे अप्रत्याशित रूप से प्रतिरोध का सामना करना पड़ा रहा है। घरेलू स्तर पर रूस को आर्थिक रूप से भी झटका लगा है। बेलारूस की सीमा पर सोमवार को जब रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता हो रही थी तभी कीव में धमाके सुनाई दे रहे थे और रूसी सैनिक 30 लाख की आबादी वाली यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर बढ़ रहे थे। मैक्सर टेक्नोलॉजी द्वारा उपलब्ध कराई गई उपग्रह तस्वीरों के मुताबिक बख्तरबंद गाड़ियों, टैंक, तोप और अन्य सहायक वाहनों का काफिला शहर से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर है और इसकी लंबाई करीब 40 मील है।
 
जेलेंस्की ने कहा कि रूसियों के लिए कीव 'मुख्य लक्ष्य' है। उन्होंने कहा कि वे हमारे देश की राष्ट्रीयता को खंडित करना चाहते हैं और इसलिए राजधानी लगातार खतरे में है। यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े और करीब 15 लाख आबादी वाले शहर खारकीव से आए वीडियो में दिख रहा है कि रिहायशी इलाकों में बमबारी हो रही है। जोरदार धमाकों से लगातार अपार्टमेंट इमारतों में कंपन हो रहा है और आसमान में आग तथा धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है।
webdunia
वहीं, रूसी सेना ने घरों, स्कूलों और अस्पतालों पर बमबारी की कई तस्वीरें सामने आने के बावजूद रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने से इनकार किया है। यूक्रेन के अन्य शहरों और कस्बों में भी लड़ाई चल रही है। जेलेंस्की के सलाहकार ओलेक्सी अरेस्टोविच ने बताया कि रणनीतिक रूप से अहम और अजोव सागर के किनारे स्थित बंदरगाह शहर मारियुपोल की स्थिति 'अधर में' है। पूर्वी शहर समी के तेल डिपो पर बमबारी की भी खबर है।
 
अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के मुख्य अभियोजक ने कहा है कि वह जांच शुरू करने की योजना बना रहा है और संघर्ष की निगरानी कर रहा है। क्षेत्रीय प्रशासन प्रमुख ओलेह सिनेहुबोव ने कहा कि सिटी सेंटर में प्रशासन मुख्यालय भी रूसी गोलाबारी की चपेट में आ गया है। यूक्रेन के अधिकारियों ने रविवार को खारकीव और कीव के बीच ओख्तिरका शहर में एक सैन्य अड्डे पर हमले का विवरण और तस्वीरें जारी करते हुए कहा कि कुछ स्थानीय निवासियों के साथ 70 से अधिक यूक्रेनी सैनिक मारे गए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Russia Ukraine War: यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत, PM मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से की बात