Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत के 470 विद्यार्थी रोमानिया पहुंचे, विशेष विमान से आएंगे भारत

हमें फॉलो करें भारत के 470 विद्यार्थी रोमानिया पहुंचे, विशेष विमान से आएंगे भारत
, शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2022 (19:09 IST)
कीव। रूसी हमले के बाद यूक्रेन में चारों ओर तबाही का मंजर है। ध्वस्त इमारतें, जगह-जगह उठता धुआं खुद-ब-खुद बर्बादी की कहानी बयां कर रहा है। आइए जानते हैं रूसी हमले से जुड़ा हर अपडेट.... 
 
 
-भारत के 470 छात्र बस में सवार होकर रोमानिया पहुंचे। इन्हें विशेष ट्रेन से भारत लाया जाएगा।
-पिछले 48 घंटे में 50 हजार से ज्यादा नागरिकों ने यूक्रेन छोड़ा।  
-रूसी टेनिस खिलाड़ी एंड्रे रूबलेव ने दिया युद्ध के खिलाफ संदेश। कैमरे पर लिखा नो वॉर प्लीज।  
-यूक्रेन से बातचीत के लिए माने रूसी राष्ट्रप‍ति पुतिन। रूसी प्रतिनिधिमंडल बातचीत करने जाएगा। 
-यूक्रेन की राजधानी के एक हिस्से पर रूस का कब्जा।
-रूसी सेना ने एयरपोर्ट अपने कब्जे में लिया। 
-काला सागर में रूस ने रोमनिया के जहाज पर रूस ने किया हमला। नाटो का सदस्य है रोमानिया। 
-गोस्तोमेल एयरफील्ड पर रूस का कब्जा। 
 
-यूक्रेन के लविव में स्थित डेनलो हेलितस्की मेडिकल विश्वविद्यालय के लगभग 40 भारतीय छात्रों का एक समूह बाहर निकलने के लिए यूक्रेन-पोलैंड सीमा पर पहुंचा। उन्हें एक कॉलेज बस ने सीमा से लगभग 8 किलोमीटर दूर छोड़ा है।
-भारतीय विदेश मंत्रालय यूक्रेन के कैंप कार्यालय और पश्चिमी यूक्रेन के लिव और चेर्नित्सि शहरों में सक्रिय है। भारतीय छात्रों का पहला जत्था अब चेर्नित्सि से यूक्रेन-रोमानिया सीमा के लिए रवाना हो गया है।
-सीरिया ने रूस का समर्थन करते हुए कहा कि रूसी सैनिक यूक्रेन के इलाकों को लगातार नेस्तनाबूत कर रहे हैं। इस बीच सीरिया ने कहा है कि यूक्रेन पर हमला करके रूस इतिहास को सही कर रहा है।
-रूस ने पहले दिन की लड़ाई में यूक्रेन में जबरदस्त तबाही मचाई है। रूसी सेनाएं लगातार यूक्रेन में आगे बढ़ती जा रही है। कई शहरों पर रूस ने कब्जा जमा लिया है और कई रिहायशी इलाकों में भी सैन्य हमले हुए हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोने में बड़ी गिरावट, चांदी भी लुढ़की