Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Russia Ukraine War : यूक्रेन पर चारों दिशाओं से हमला करेगी रूसी सेना, क्या अमेरिका भी जंग में हुआ शामिल? महायुद्ध से जुड़े 10 बड़े अपडेट

हमें फॉलो करें Russia Ukraine War : यूक्रेन पर चारों दिशाओं से हमला करेगी रूसी सेना, क्या अमेरिका भी जंग में हुआ शामिल? महायुद्ध से जुड़े 10 बड़े अपडेट
, शनिवार, 26 फ़रवरी 2022 (22:07 IST)
यूक्रेन और रूस में घमासान जंग जारी है। इस बीच रूस ने अमेरिका पर बड़ा आरोप लगाया है। युद्ध से जुड़े 10 बड़े अपडेट्‍स-
 
1.  यूक्रेन की राजधानी कीव में रातभर धमाकों और सड़कों पर घमासान के बाद शनिवार को रूसी सैनिक यहां प्रवेश कर गए और संघर्ष अब तेज हो गया है। संघर्ष बढ़ने के बीच यूक्रेन के नागरिक अब भूमिगत आश्रयस्थलों को तलाश रहे हैं। रूस ने कहा कि यूक्रेन के नागरिक हथियार न उठाएं।
 
2.  यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के कार्यालय के प्रमुख मिखाइल पोडोलीक ने कहा है कि यह झूठ है कि यूक्रेन ने रूस के साथ बातचीत से इनकार कर दिया है और कहा कि रूस ने ‘अस्वीकार्य शर्तें और अल्टीमेटम मांगें’ रखी हैं।
 
3. रूस ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अब उसकी सेना चारों दिशा से हमला करने वाली है। उनके मुताबिक यूक्रेन को बातचीत का जो प्रस्ताव दिया गया था, वह यूक्रेन ने स्वीकार नहीं किया है। 
webdunia
4. रूस ने अमेरिका में युद्ध में शामिल होने का आरोप लगाया। कहा- हमारे जहाजों के ऊपर देखे गए अमेरिकी ड्रोन। 
 
5. घमासान युद्ध के बीच यूक्रेन राष्ट्रपति का दावा हमारी सेना ने रूस को राजधानी कीव पर कब्जा करने से रोक दिया।
6. यूक्रेन ने दावा कि रूसी सैनिकों ने उनके 198 नागरिकों को मारा। 
 
7. संयुक्त राष्ट्र ने दावा कि युद्ध के बीच 1 लाख 20 हजार नागरिकों ने यूक्रेन को छोड़ा। युद्ध के बीच 1 लाख यूक्रेन नागरिकों ने पोलैंड में शरण ली।
webdunia
8. रूस से जंग के बीच अब औपचारिक तौर पर यूक्रेन के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। जेलेंस्की ने ट्वीट में कहा है कि उन्होंने भारत से सुरक्षा परिषद में यूक्रेन का साथ देने की अपील की है।
 
9. फेसबुक ने रूस के मीडिया चैनलों पर बैन लगाने की घोषणा की। यह बैन पूरी दुनिया में लगाया गया है। यानी पूरी दुनिया में लोग अब रूस के मीडिया चैनल को फेसबुक पर देख नहीं पाएंगे। फेसबुक ने कहा है कि रूसी चैनल न तो प्रचार कर पाएंगे और न ही कमाई।
webdunia
10. यूक्रेन की राजधानी कीव में सख्त कर्फ्यू का एलान किया गया है। कीव के मेयर ने कहा है कि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले को दुश्मन समझा जाएगा। कर्फ्यू शाम 5 बजे शुरू होगा जो कि सुबह 8 बजे तक लागू रहेगा। मेयर ने कहा कि कर्फ्यू के दौरान जो भी आम नागरिक गलियों और सड़कों पर दिखाई देंगे उन्हें घुसपैठिया माना जाएगा।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूक्रेन से 219 भारतीयों को स्वदेश लेकर आया एयर इंडिया का विमान