Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

‘रूस ने पूरी तरह युद्ध छेड़ा, पहले से ज्यादा तबाही मचाने की कर रहा कोशिश’, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा दावा

हमें फॉलो करें ‘रूस ने पूरी तरह युद्ध छेड़ा, पहले से ज्यादा तबाही मचाने की कर रहा कोशिश’, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा दावा
, मंगलवार, 24 मई 2022 (22:21 IST)
कीव। यूक्रेन (ukraine) के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (volodymyr zelensky ) ने रूस (russia) पर 'पूर्ण युद्ध' छेड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह बीते तीन महीनों की तरह ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान लेने और तबाही मचाने की कोशिश कर रहा है।
 
इस बीच, मंगलवार को पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में लड़ाई तेज हो गई। रूसी बलों ने सीविएरोदोनेत्स्क और आसपास के शहरों को घेरने और अपने कब्जे में लेने के प्रयास तेज कर दिए हैं। ब्रिटिश सैन्य अधिकारियों के अनुसार यह एकमात्र क्षेत्र है, जो अब भी यूक्रेन सरकार के कब्जे में है।
webdunia
जेलेंस्की ने युद्ध के तीन महीने पूरे होने के मौके पर अपने संबोधन में यूक्रेन के लोगों से कहा कि रूस ने पूर्ण रूप से युद्ध छेड़ दिया है और दुश्मन ज्यादा से ज्यादा लोगों को जान से मारने और जितना संभव हो सके, उतनी तबाही मचाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि 'बीते 77 साल में यूरोपीय महाद्वीप में ऐसा युद्ध कभी नहीं हुआ।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जो बाइडेन ने की PM मोदी की तारीफ, कहा- भारत ने शानदार तरीके से हैंडल किया कोरोना संकट