Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जंग के बीच शांति वार्ता के लिए एक टेबल पर रूस और यूक्रेन, क्या थमेगा युद्ध?

हमें फॉलो करें जंग के बीच शांति वार्ता के लिए एक टेबल पर रूस और यूक्रेन, क्या थमेगा युद्ध?
, गुरुवार, 3 मार्च 2022 (21:24 IST)
Russia Ukraine War: रूस का यूक्रेन पर लगातार 8वें दिन हमला जारी रहा। इस बीच दोनों ही देश बातचीत के भी मंच पर आए हैं।
 
आज बेलारूस की सीमा पर दोनों देशों के बीच दूसरे दौर की बैठक शुरू हो गई है। रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि बेलारूसी क्षेत्र में रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधियों के बीच सीधी बातचीत चल रही है। 
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के कार्यालय ने कहा कि यूक्रेन में जंग को लेकर रूस के अधिकारियों के साथ वार्ता का दूसरा दौर शुरू हो चुका है।

जेलेंस्की के कार्यालय द्वारा गुरुवार को जारी एक वीडियो में दिखाया गया कि अनौपचारिक परिधान में यूक्रेन का एक प्रतिनिधिमंडल बैठक कक्ष में प्रवेश कर रहा है जहां उन्होंने सूट-टाई पहने रूसी अधिकारियों के साथ हाथ मिलाए।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली में कोरोनावायरस के 326 नए मामले, 3 संक्रमितों की मौत