Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Russia Ukraine War: जेलेंस्की की वॉर्निंग, रूस से यूक्रेन को बचा लीजिए, नहीं तो आप पर भी गिरेंगी मिसाइलें

हमें फॉलो करें Russia Ukraine War: जेलेंस्की की वॉर्निंग, रूस से यूक्रेन को बचा लीजिए, नहीं तो आप पर भी गिरेंगी मिसाइलें
, सोमवार, 14 मार्च 2022 (09:40 IST)
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादीमीर जेंलेंस्की ने सोमवार सुबह एक वॉर्निंग जारी की।

उन्होंने नाटो देशों को आगाह करते हुए उनसे उचित कदम उठाने के लिए कहा है। साथ ही जेलेंस्की ने यह भी कहा कि अगर नाटो ने समय रहते उचित कदम नहीं उठाया रूस उसके सदस्य देशों को निशाना बनाना शुरू कर देगा।

जेलेंस्की ने यह बातें एक वीडियो संदेश में कही हैं। उन्होंने नाटो से यूक्रेन के आसमान में नो फ्लाई जोन घोषित करने की भी गुहार लगाई है।

जेलेंस्की का यह बयान रूस के उस हमले के एक दिन बाद जारी किया है, जिसमें रूसी सेना ने पोलिश बॉर्डर के करीब स्थित यूक्रेनी मिलिट्री बेस को निशाना बनाया था। जेलेंस्की ने कहा कि अगर आपने हमारे आसमान बंद नहीं किए तो ज्यादा वक्त नहीं जब रूसी मिसाइलें नाटो क्षेत्र पर गिरनी शुरू हो जाएंगी।

जेलेंस्की ने अपने वीडियो मैसेज में यह भी कहा कि उन्होंने पिछले साल भी नाटो को चेतावनी दी थी। तब उन्होंने कहा था कि बिना प्रतिबंधों के रशिया युद्ध शुरू कर सकता है और नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन को एक हथियार की तरह इस्तेमाल कर सकता है।

क्षेत्रीय गवर्नर मैक्सिम कोजिट्स्की ने बताया कि रूसी विमानों ने यहां पर करीब 30 रॉकेट दागे। यूक्रेन के रक्षामंत्री के मुताबिक रूस ने लीव के नजदीक हमला किया है, जोकि शांति और सुरक्षा के लिए काम करने का का अंतर्राष्ट्रीय ठिकाना है। यहां पर कई विदेशी संगठन काम करते हैं। घायलों के बारे में अभी जानकारी जुटाई जा रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona India Update : देश में तेजी से कम हो रहे कोरोना मामले, 24 घंटे में 2503 नए केस आए सामने