Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रूस की परमाणु हथियार के इस्तेमाल की चेतावनी, कहा- अस्तित्व को खतरा हुआ तो वह गिराएगा बम

Advertiesment
हमें फॉलो करें रूस की परमाणु हथियार के इस्तेमाल की चेतावनी, कहा- अस्तित्व को खतरा हुआ तो वह गिराएगा बम
, बुधवार, 23 मार्च 2022 (09:17 IST)
मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मुख्य प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने एक साक्षात्कार में यूक्रेन के खिलाफ परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की संभावना से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि अगर यह हमारे देश के लिए अस्तित्व का खतरा बनकर उभरा, तो शायद ऐसा हो सकता है।

 
फरवरी के महीने में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अगर कोई हमारे रास्ते खड़ा होता है या हमारे नागरिकों के लिए खतरा पैदा करने की कोशिश करता है, तो उन्हें यह पता होना चाहिए कि रूस इसका जवाब तुरंत देगा और इसके परिणाम ऐसे होंगे जैसा पूरे इतिहास में आपने कभी नहीं देखा होगा।
 
यूक्रेन को लेकर पुतिन ने जो सोचा था क्या उसे अब हासिल कर लिया जा चुका है, इस पर बात करते हुए पेस्कोव ने कहा कि नहीं, अभी हासिल नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान योजनाओं के मुताबिक चल रहा है और हम अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते जा रहे हैं।

 
इस दौरान उन्होंने पुतिन की मांगों को दोहराते हुए कहा कि 'हमारे अभियान का मकसद बस यूक्रेनी सैन्य क्षमता से छुटकारा पाना है।' यूक्रेन को समझना होगा कि साल 2014 में रूस द्वारा क्रीमिया पर कब्जा किए जाने से पहले भी वह रूस का ही हिस्सा था और साथ ही लुहान्स्क व डोनेट्स्क भी अब अलग देश बन चुके हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि रूस ने केवल सैन्य ठिकानों पर हमला किया है, उनके द्वारा आम नागरिकों को निशाना नहीं बनाया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोने के भाव में आई गिरावट, चांदी के दाम बढ़े, जानिए क्या है ताजा रेट