Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Russia-Ukraine War: जंग में वार-पलटवार जारी, यूक्रेन का दावा- खारकीव में रूसी मेजर जनरल को मार गिराया

Advertiesment
हमें फॉलो करें Russia-Ukraine War: जंग में वार-पलटवार जारी, यूक्रेन का दावा- खारकीव में रूसी मेजर जनरल को मार गिराया
, मंगलवार, 8 मार्च 2022 (10:25 IST)
खारकीव। रूस और यूक्रेन के बीच जंग के 13वें दिन भी दोनों ओर से यूक्रेन ने खारकीव के पास युद्ध में रूसी जनरल विटाली गेरासिमोव को मार गिराया है। 
 
समाचार पत्र द कीव इंडिपेंडेंट ने यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के खुफिया प्रमुख के हवाले से दावा किया कि यूक्रेन की सेना रूसी मेजर जनरल गेरासिमोव को मार दिया है। हालांकि रूसी सेना ने इसकी पुष्‍टि नहीं की है।  
 
जनरल विटाली रूस की ओर से चेचन्या के दूसरे युद्ध में लड़े थे। उन्होंने रूस की ओर से सीरिया युद्ध में भी लोहा लिया था। इतना ही नहीं इस बहादुर अफसर ने यूक्रेन से क्रीमिया को छुड़ाने में भी अहम भूमिका निभाई थी।
 
इससे पहले 3 मार्च को यूक्रेन ने रूस के मेजर जनरल आंद्रेई सुखोवेत्सकी को मार गिराने का दावा किया था।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

COVID-19 Life Style - अब घर बैठे महिलाएं भी कमा सकती है खूब सारे पैसे, जानिए कैसे