Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पुतिन के सैनिकों पर आरोप- यूक्रेनी महिलाओं का कर रहे हैं बलात्कार, 17 साल की लड़की को दी दर्दनाक मौत

हमें फॉलो करें पुतिन के सैनिकों पर आरोप- यूक्रेनी महिलाओं का कर रहे हैं बलात्कार, 17 साल की लड़की को दी दर्दनाक मौत
, सोमवार, 7 मार्च 2022 (14:20 IST)
रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध का 12वां दिन है। रूसी सैनिक यूक्रेनी शहरों पर लगातार हमले कर रहे हैं। दोनों देश एक-दूसरे के बड़े नुकसान के दावे कर रहे हैं। 
 
इस बीच एक यूक्रेनी महिला ने दावा किया है कि रूस के सैनिक महिलाओं का बलात्कार कर रहे हैं। 17 साल की लड़की के साथ ऐसा हुआ। उसका रेप हुआ और फिर उन्होंने (रूसी सैनिकों ने) उसे मार डाला। हालांकि इन दावों की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। इसके पहले यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने भी रूसी सैनिकों पर यूक्रेनी महिलाओं से बलात्कार का आरोप लगाया था।
 
न्यूयॉर्क पोस्ट' के मुताबिक खेर्सोन में रहने वाली एक महिला ने शहर की बदतर स्थिति और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के बारे में सीएनएन को अपनी दर्दनाक कहानी सुनाई। इससे पहले यूक्रेन के विदेश मंत्री कुलेबा ने भी कहा कि रूसी सैनिक यूक्रेनी महिलाओं के साथ बलात्कार कर रहे हैं। 
 
कुलेबा ने कहा था कि जब आपके शहरों पर बम गिरते हैं। जब सैनिक कब्जे वाले शहरों में महिलाओं के साथ बलात्कार करते हैं। अफसोस कि ऐसे बहुत मामले हैं जब रूसी सैनिकों ने यूक्रेनी शहरों में महिलाओं का बलात्कार किया है तो अंतरराष्ट्रीय कानून की आवश्कता के बारे में बोलना मुश्किल हो जाता है। हालांकि उन्होंने इसका कोई सबूत नहीं दिया है। न्यूज एजेंसी रायटर ने भी इस दावे की पुष्टि नहीं की है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सत्‍यपाल मलिक बोले, लाल किले पर ‘निशान साहिब’ फहराने में कुछ गलत नहीं था, अब सत्‍ता बदलने के लिए काम करुंगा