Publish Date: Sun, 30 Jul 2023 (10:02 IST)
Updated Date: Sun, 30 Jul 2023 (10:07 IST)
Ukarine Russia War : यूक्रेन ने रविवार सुबह रूस के मास्को में ड्रोन से हमला कर दिया। हमले में 2 इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। मास्को के महापौर ने हमले की पुष्टि की है। ड्रोन हमले के बाद मॉस्को में एयर ट्रैफिक को रोक दिया गया है। एयरपोर्ट भी बंद कर दिया गया है।
मीडिया खबरों के अनुसार, मॉस्को की आईक्यू क्वार्टर नामक एक हाई राइज बिल्डिंग पर ड्रोन से हमला हुआ। इस इमारत में रिहायशी अपार्टमेंट्स और सरकारी कार्यालय हैं। हमले में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है।
सोशल मीडिया पर हमले का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला अपने अपार्टमेंट सोते नजर आ रही है, तभी उसकी इमारत से एक ड्रोन आकर टकराता है।
मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि यूक्रेनी ड्रोन के हमले में कोई घायल नहीं है। किसी की जान नहीं गई है।
बहरहाल रूसी सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कई ड्रोनों को मार गिराया है। इस बीच कहा जा रहा है कि रूस ने NATO को अनाज सप्लाई रोकने की धमकी दी है। रूस अनाज सप्लाई को रोकने के लिए वैगनर ग्रुप को भेज सकता है।
Edited by : Nrapendra Gupta