Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रूस के हमले में यूक्रेन की मशहूर अभिनेत्री ओक्साना श्वेत्स की मौत

हमें फॉलो करें webdunia
शुक्रवार, 18 मार्च 2022 (18:19 IST)
यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है, बल्कि रूस ने यूक्रेन पर हमले और तेज कर दिए हैं। गुरुवार को कीव पर हमले के दौरान यूक्रेन की मशहूर अभिनेत्री ओक्साना श्वेत्स की मौत हो गई है।

खबरों के अनुसार, कीव में एक आवासीय इमारत पर किए गए रूसी रॉकेट हमले में ये दर्दनाक घटना हुई है। ओक्साना की मंडली यंग थिएटर ने एक बयान जारी कर एक्ट्रेस की मौत की पुष्टि की है।

ओक्साना 67 वर्ष की थीं। ओक्साना चर्चित थिएटर कलाकार भी थीं। उन्हें यूक्रेन के सर्वोच्च कलात्मक सम्मानों में से एक से सम्मानित किया गया था। अपने पोस्ट के जरिए यंग थिएटर कम्युनिटी ने प्रतिभाशाली अभिनेत्री को श्रद्धांजलि दी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पंजाब मंत्रिमंडल का विस्तार कल, दोपहर में होगी कैबिनेट की पहली बैठक