Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Ukraine Russia War: यूक्रेन के साथ युद्ध में खुद के पैर में गोली क्‍यों मार रहे रूसी सैनिक, क्‍या है वजह?

Advertiesment
हमें फॉलो करें Why are Russian soldiers shooting themselves in the leg in the war with Ukraine?
, शनिवार, 19 मार्च 2022 (12:51 IST)
यूक्रेन पर रूस का लगातार हमला जारी है। पिछली 24 फरवरी को अमेरिका और ब्रिटेन के तमाम प्रतिबंधों के बावजूद रूस ने यूक्रेन पर हमला बोला था।

आज रूस-यूक्रेन युद्ध का 24वां दिन है। युद्ध के दौरान ब्रिटिश समाचार एजेंसियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनकी रिपोर्टस के अनुसार लड़ाई से तंग आकर रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के हथियारों से खुद के पैरों में गोली मार ली है।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है तीन हफ्ते से चल रही लड़ाई से थक कर चूर हो गए हैं। अब ऐसे में सैनिक खुद के पैरों में गोली मार ले रहे हैं, क्योंकि ऐसा करने से ही उनके पास वापस घर लौटने का रास्ता बचा। है।

आपको बता दें कि रिपोर्टस के अनुसार ही अब तक इस युद्ध में 7000 रूसी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया है। डेली स्टार रिपोर्टस के अनुसार रूसी सैनिक अपने घर वापस जाने के लिए कठोर से कठोर कदम उठाने के लिए तैयार हैं।

बेलारूस की मीडिया आउटलेट NEXTA के अनुसार पुतिन के कुछ लोग यूक्रेनी गोला-बारूद की तलाश में हैं ताकि वे खुद के पैर में गोली मार सकें ताकि उनको लड़ाई में नहीं जाने की एक वजह मिल जाए।

इन रिपोर्टस में दावा किया गया है कि उन्होंने एक रूसी सैनिक की बातचीत रिकॉर्ड की है। उस बातचीत में दावा किया गया है कि रूसी सैनिक कह रहा है कि वे 14 दिनों से हम पर गोली चला रहे हैं।

हम डरे हुए हैं। हम खाना चुरा रहे हैं, घरों में घुस रहे हैं और आम नागरिकों की हत्या कर रहे हैं। उसका कहना है कि रूसी अधिकारियों ने घर जाने के लिए खुद के पैरों में गोली मारना शुरू कर दिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

होली पर शराब के नशे में युवक ने खुद को मारा चाकू, अस्पताल में मृत घोषित