Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रूस से क्यों बेलारूस में बात नहीं करना चाहता है यूक्रेन?

हमें फॉलो करें रूस से क्यों बेलारूस में बात नहीं करना चाहता है यूक्रेन?
, रविवार, 27 फ़रवरी 2022 (14:55 IST)
कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा है कि उनका देश रूस के साथ शांति वार्ता करने के लिए तैयार है लेकिन बेलारूस में नही, जो मॉस्को की तीन दिन से चल रहे हमले के लिए जमीनी मदद कर रहा है।
 
राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रविवार को एक वीडिया संदेश में वार्ता के वैकल्पिक स्थानों के तौर पर वारसॉ, ब्रातिस्लावा, इस्तांबुल, बुडापेस्ट या बाकू का नाम लिया। उन्होंने कहा कि अन्य स्थानों पर भी वार्ता हो सकती है लेकिन स्पष्ट किया कि यूक्रेन बेलारूस में वार्ता नहीं करेगा।
 
क्रेमलिन ने रविवार को कहा कि उसका एक प्रतिनिधिमंडल यूक्रेन के अधिकारियों से बातचीत करने के लिए बेलारूस के होमेल शहर पहुंच गया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल में सैन्य अधिकारी और राजनयिक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि रूसी प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए तैयार है और हम यूक्रेन के अधिकारियों का इंतजार कर रहे हैं।
 
रूस ने गुरुवार को यूक्रेन पर हमला कर दिया और उसकी सेना राजधानी कीव के करीब पहुंच गई हैं तथा देश के तट पर उसने अच्छी-खासी बढ़त बना ली है। रूस के सैनिक देश के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में घुस गए हैं और सड़कों पर लड़ाई जारी है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूक्रेन में बर्बादी की इंतेहा, तीन दिनों से भूखे लोग मलबे से उठा रहे खाना, ताकि रह सकें जिंदा