Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(द्वादशी तिथि)
  • तिथि- शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण द्वादशी
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:51 एएम से दोपहर 12:45 पीएम
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त-वट सावित्री व्रतारंभ, प्रदोष व्रत
  • राहुकाल (अशुभ)- दोपहर 01:59 पीएम से 03:41 पीएम
webdunia

एक दिन हिन्दुत्व के आगे सभी को झुकना होगा, जानिए किसने कहा ये...

Advertiesment
Hindu religion
हिन्दू धर्म का अध्ययन करने के बाद ही यह धर्म क्या है इसके बारे में जाना जा सकता है। इसका अध्ययन करने के लिए आपको वेद, उपनिषद और गीता को पढ़ना चाहिए। जब तक इन्हें पढ़कर अच्छे से समझा नहीं तब तक आपको हिन्दू धर्म मूर्ति पूजकों, लाखों देवी-देवताओं और अजीबोगरीब परंपराओं को मानने वाले का धर्म ही नजर आएगा। आपको इसकी बहुत सी बातें अतार्किक ही लगेगी। लेकिन यदि आपको जानने है कि हिन्दू धर्म क्या है तो आप मात्र उपनिषद ही पढ़ और समझ लें।
 
जिन्होंने भी इस धर्म का गहराई से अध्ययन किया वह जानते हैं कि जो दिखाई देने वाला धर्म है वह असल धर्म से बिल्कुल अलग है और सही मायने में यही एकमात्र ऐसा धर्म है जिसे की धर्म कहा जा सकता है। खैर..
 
फ्रांस के नोबल पुरस्कार विजेता दार्शनिक रोमां रोला ने विश्व में हिन्दू धर्म को सर्वश्रेष्ठ माना है। 
 
उन्होंने लिखा, 'मैंने यूरोप और मध्य एशिया के सभी मतों का अध्ययन किया है, परंतु मुझे उन सब में हिन्दू धर्म ही सर्वश्रेष्ठ दिखाई देता है...मेरा विश्वास है कि इसके सामने एक दिन समस्त जगत को झुकना पड़ेगा। पृथ्वी पर केवल एक स्थान है जहां के जीवित व्यक्तियों ने प्राचीन काल में अपने स्वप्नों को साकार किया, वह है भारत।- (प्रोफेट्स ऑफ द न्यू इंडिया, प्रील्यूड, पृ. 51)
 
यहां झुकने का अर्थ हिंसा या धर्मांतरण के बल पर नहीं, बल्कि सच्चे ज्ञान के आगे झुकने की बात है। सत्य, अहिंसा, प्रेम, स्वतंत्रता और मोक्ष ही धर्म का सच्चा मार्ग होता है। असल में धर्म के यही आधार होना चाहिये। हिन्दू धर्म में व्यक्ति की निजता का सम्मान किया जाता है। वहां किसी भी प्रकार का सामाजिक दबाव नहीं बल्कि स्वयं की खोज पर बल दिया जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आप हैरान रह जाएंगे गाय के बारे में 11 रोचक तथ्य जानकर...