Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिन्दू धर्म में पांच क्या क्या हैं?

Advertiesment
हमें फॉलो करें हिन्दू धर्म में पांच क्या क्या हैं?
हिन्दू धर्म में ऐसी कौन सी बातें हैं जो कि पांच की संख्या में है। आ‍इये जानते हैं कि पांच क्या क्या है।
पंच देव : ब्रह्मा, विष्णु, महेष, गणेश और सूर्य।
पांच प्रतीक : ॐ, स्वस्तिक, दीपक, माला, कमल।
पांच अमृत (पंचामृत) : दूध, दही, घी, शहद और शक्कर।
पांच कर्मेंद्रियां : वाक्, पणि, पाद, पायु और उपास्थ।
पांच ज्ञानेंद्रियां : चक्षु, रसना, घ्राण, त्वक् और श्रोत।
पांच चित्तावस्था : क्षिप्त, मूढ़, ‍विक्षिप्त, एकाग्र, निरुद्ध।
पंच क्लेश : अविद्या, अस्मिता, राग, द्वैष, अभिनिवेश।
वर्ष के पांच भेद : संवत्सर, परिवत्सर, इद्वत्सर, अनुवत्सर, युगवत्सर।
कामदेव के पांच बाण : मारण, स्तम्भन, जृम्भन, शोषण, उम्मादन (मन्मन्थ)।
पंच महाभूत : पृथ्‍वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश। मन, बुद्धि और अहंकार को भी महाभूत कहा गया है।
पांच काल : प्रात:काल, संगवकाल, मध्यान्हकाल, अपरान्हकाल, सायंकाल। एक काल में तीन मूहर्त होते हैं। आदि।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नवरात्र विशेष : इस बार 8 दिन होगी माता की आराधना, जानें प्रमुख तिथियां...