Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पानीपत में हुई थी 3 ऐतिहासिक लड़ाइयों की 3 खास बातें

Advertiesment
battle of panipat
भारत में वैसे तो कई लड़ाईयां हुई लेकिन पानीपत की लड़ाई का जिक्र इतिहास में बहुत तरीकों से किया जाता रहा है। पानीपत की लड़ाई ऐसी थी जिसने भारत के इतिहास को बदलकर रख दिया था। दिल्ली के तख्त के लिए हुई पानीपत की लड़ाई के बारे में ऐसा कहते हैं कि इस लड़ाई में भारतीय राजाओं की जीत होती तो भारत में विदेशियों की सत्ता स्थापित नहीं होती, परंतु यह दुर्भाग्य ही था कि शक्तिशाली होते हुए भी वह लड़ाई कुछ कारणों से हार गए। आओ जानते हैं पानीपत की 3 खास लड़ाइयों के बारे में 3 खास बातें।
 
 
कहां हुई थी पानीपत की लड़ाई : पानीपत की लड़ाई हरियाणा के पानीपत नामक स्थान पर हुई थी। पहले इसे पांडुप्रस्थ कहते थे, जो पांडवों के पांच गांवों मेंसे एक था। पानीपत वो स्थान है जहां बारहवीं शताब्दी के बाद से उत्तर भारत के नियंत्रण को लेकर कई निर्णायक लड़ाइयां लड़ी गयीं। वर्तमान हरियाणा में स्थित पानीपत दिल्ली से करीब 90 किलोमीटर दूर है।
 
 
किसने बीच हुई थी पानीपत की 3 लड़ाइयां : पहली इब्राहिम लोदी और बाबर के बीच, दूसरी अकबर और सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य के बीच और तीसरी अहमद शाह अब्दाली और पुणे के सदाशिवराव भाऊ पेशवा के बीच हुई थी।
 
 
1. पहली लड़ाई : पानीपत की पहली लड़ाई 21 अप्रैल 1526 को दिल्ली के सुल्तान इब्राहिम लोदी और बाबर के बीच हुई थी। इस लड़ाई में इब्राहिम लोदी और उनके 15,000 सैनिक मारे गए। इस लड़ाई ने भारत में बहलुल लोदी द्वारा स्थापित लोदी वंश को समाप्त कर दिया था और बाबर का दिल्ली एवं आगरा में दखल हो चला था।
 
 
2. दूसरी लड़ाई : पानीपत की दूसरी लड़ाई 5 नवंबर 1556 को अकबर और सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य के बीच हुई। इस लड़ाई में हेमचन्द्र ने पूरी ताकत से लड़ाई लड़ी और वह जीत की ओर बढ़ रहे थे लेकिन लड़ाई में एक मौके ऐसा आया जब मुगलों की सेना ने हेमचंद्र ऊर्फ हेमू की आंख में एक तीर मारा और वह गिरकर बेहोश हो गया यह घटना युद्ध में जीत रहे हेमू की हार का कारण बन गई। अपने राजा को इस अवस्था में देखकर सेना में भगदड़ मच गई जिसका फायदा उठाकर मुगल सेना ने कत्लेआम करना शुरू कर दिया। इस दृश्य को देखकर हेमू की सेना भाग गई जिसके चलते अकबर या बैरमखां (अकबर का सेनापति) ने हेमचंद्र का सिर काट दिया। इसके बाद अकबर का दिल्ली और आगरा पर कब्जा हो गया।
 
 
3. तीसरी लड़ाई : पानीपत की तीसरी लड़ाई 1761 में अफगान आक्रमणकारी अहमद शाह अब्दाली और पुणे के सदाशिवराव भाऊ पेशवा के बीच लड़ी गई थी। इस लड़ाई में सदाशिवराव भाऊ को हार का सामना करना पड़ा था। यह हार इतिहास में मराठों की सबसे बुरी हार थी।
 
 
पानीपत के पहले युद्ध ने एक ओर जहां मुगल साम्राज्य की नींव स्थापित की थी वहीं दूसरे युद्ध ने अकबर के करीब पांच दशक लंबे शासन की नींव रखी। जबकि पानीपत की तीसरी लड़ाई ने भारत में अग्रेजों की विजय के रास्ते खोल दिए थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती, जानिए 10 खास बातें




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi