Publish Date: Fri, 25 Aug 2017 (18:03 IST)
Updated Date: Fri, 09 Jul 2021 (16:26 IST)
हिन्दू धर्म में अब तक 14 ऐसे महापुरुष हुए हैं जिन्होंने वैदिक धर्म की पुर्नस्थापना की, समाज को नए सिरे से गठित कर उसे सभ्यता के नए दौर में पहुंचाया और साथ ही उन्होंने कृषि, श्रम, न्याय और हर तरह के ज्ञान को स्थापित किया। उन सभी महापुरुषों को मनु कहा जाता है। हालांकि उनके नाम अलग अलग हैं। क्रमानुसार यहां 14 मनुओं के अवतरण दिवस के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी जा रही है।
1.स्वायम्भुव- चैत शुक्ल ३
2.स्वारोचिष- चैत शुक्ल १५
3.औत्तम- कार्तिक शुक्ल १५
4.तामस- कार्तिक शुक्ल १२
5.रैवत- आषाढ शुक्ल १०
6.चाक्षुष- आषाढ़ शुक्ल १५
7.वैवस्वत- ज्येष्ठ शुक्ल १५
8.सावर्णि- फाल्गुन शुक्ल १५
9.दक्ष सावर्णि- अश्विन शुक्ल ९
10.ब्रह्म सावर्णि- माघ शुक्ल ७
11.धर्म सावर्णि- पौष शुक्ल ११
12.रूद्र सावर्णि- भाद्रपद शुक्ल ३
13.देव सावर्णि- श्रावण कष्ण ३०
14.इन्द्र सावर्णि- श्रावण कृष्ण ८
अभी हम जो मनुस्मृति पढते हैं उन्हें इन्द्रसावर्णि ने लिखा था। हालांकि इस मनुस्मृति में कई परिवर्तन हो चुके हैं। अब असली मनुस्मृति बहुत मुश्किल से प्राप्त होती है।
About Writer
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं।
दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।....
और पढ़ें