Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यदि रहना है सुखी तो इन 6 लोगों का नमक कभी ना खाएं

हमें फॉलो करें यदि रहना है सुखी तो इन 6 लोगों का नमक कभी ना खाएं

अनिरुद्ध जोशी

हमारे शरीर के लिए नमक बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इसके बावजूद भी सभी घटिया किस्म का नमक खाते हैं। ज्यादा या कम नमक खाना नुकसानदायक है। भारत में सेंधा और काला नमक खाते थे लेकिन आजकल समुद्री नमक प्रचलन में है। भारत में 1930 से पहले कोई भी समुद्री नमक नहीं खाता था। विदेशी कंपनियों ने हमें समुद्र नमक, डालडा घी, रिफाइंड तेल, शक्कर और चाय जैसी वस्तुएं खिलाना प्रारंभ किया जिसके चलते हमारा स्वास्थ बिगड़ता गया।
 
 
यह तो सुना ही होगा नमक हराम और नमक हलाल। लाल किताब और ज्योतिष की अन्य किताबों के अलावा नमक के बारे में समाज में निम्नलिखित बातें प्रचलित है। हालांकि इन बातों के पीछे सचाई ढूंढना या इनके खिलाफ तर्क देना का कोई मतलब नहीं। जनश्रुतियां परंपरा से प्राप्त होती है जो कि अनुभव पर आधारित होती है। आप इन्हें सच मानें या न मानें।
 
 
1. कहते हैं कि यदि आपको कोई व्यक्ति पसंद नहीं है तो उसका नमक न खाएं।
2. किसी पापी पुरुष के यहां का नमक तो कदापी न खाएं अन्यथा आपका जीवन भी उसी के सामन होने लगेगा।
3. हर कहीं का नमक या नमकीन न खाएं इस बात का हमेशा ध्यान रखें।
4. मजबूरी में या दबाव में किसी का नमक मत खाइए इससे आपका बड़ा नुकसान हो सकता है।
5. किसी वैश्या, किन्नर या क्रूर महिला का नमक ना खाएं। 
6. किसी अनजान व्यक्ति का नमक ना खाएं। पहले उसे जान लें, समझ लें।
 
नमक खाने के संबंध में और भी कई बाते बताई गई हैं। नमक उसी का खाइए जिसके संस्कार अच्छे हों और जो धर्म सम्मत आचरण करता हो।
 
समुद्र नमक का ज्यादा या एकदम कम सेवन आपको ब्लड प्रेशर से ग्रस्त कर देगा। हो सके तो ज्यादा से ज्यादा सेंधा नमक का प्रयोग करें। अत: नमक सोच समझकर खाएं। कई जगह पर नकली नमक भी हो मिलता है या हो सकता है कि आप जो खाद्य पदार्थ खा रहे हों उसमें नकली नमक मिला हो जो कि हानिकारक हो।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नागा साधुओं की उत्पत्ति का इतिहास