Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Health Care : काले नमक के सेवन से पाएं कब्ज की समस्या से छुटकारा

हमें फॉलो करें Health Care : काले नमक के सेवन से पाएं कब्ज की समस्या से छुटकारा
आपने पेट की समस्या से परेशान होने पर घर के बुजुर्गों से काले नमक के सेवन के बारे में जरूर सुना होगा। वाकई काला नमक आपको हेल्दी रखने में बहुत मदद करता है, साथ ही साथ यह पेट संबंधी समस्या से निजात भी दिलाता है। आज भी काला नमक हमारे रसोईघर में जरूर रहता है। इसके फायदों की बात करें, तो यह पेट और हमारे स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है। काले नमक में आयरन और मिनरल्स काफी मात्रा में पाए जाते हैं।
 
आइए जानते हैं काले नमक से होने वाले फायदों के बारे में...
 
काला नमक कब्ज और एसिडिटी निरापद के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।
 
काले नमक को अपनी डाइट में शामिल करने पर पाचन बेहतर रहता है, साथ ही पेटदर्द होने पर भी इसका सेवन करना लाभदायक होता है।
 
काला नमक आयरन और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो आपको हेल्दी रखने में मदद करता है।
 
पेट में दर्द या मरोड़ से राहत पाने के लिए काला नमक और अजवाइन का सेवन किया जा सकता है।
 
जोड़ों के दर्द से परेशान हैं, तो काले नमक का सेवन नियमित करना फायदेमंद है।
 
सलाद या अन्य खाद्य पदार्थों में काले नमक का उपयोग करने से गैस और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है
 
काला नमक हमारी पाचन शक्ति को बढ़ावा दे सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Winter Care tips: ये 5 लिक्विड डाइट को अपनाएं, वजन बढ़ने से निजात पाएं