Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत के 10 सबसे हसीन Sunset Spots, एक बार देख लिया तो नहीं भूलेंगे जीवन भर

Advertiesment
Best 10 Sunset Point
भारत में यूं तो सन स्पॉट देखने की गई जगहें हैं। आपको हर राज्य में किसी हिल स्टेशन पर एक जगह तो मिल ही जाएगी, परंतु हम जो जगह बताएंगे वहां से सूर्य को देख लिया तो जीवनभर भूल नहीं पाएंगे।
 
 
1. अरुणाचल : धरती पर सूर्य सबसे पहले यहीं से निकलता है। अरुणाचल की ऊंची-ऊंची चोटियों से नीचे गिरते झरने दुनिया के सबसे खूबसूरत झरने हैं। यां से सूर्य को निकलते और डूबते हुए देखना बहुत ही अद्भुत है।
 
2. कन्याकुमारी : यहां पर तीन सागरों का संगम होता है। कन्याकुमारी में तीन समुद्रों-बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और हिन्द महासागर का मिलन होता है। इस स्थान को त्रिवेणी संगम भी कहा जाता है। कन्याकुमारी अपने सूर्योदय के दृश्य के लिए काफी प्रसिद्ध है। सुबह हर होटल की छत पर पर्यटकों की भारी भीड़ सूरज की अगवानी के लिए जमा हो जाती है। शाम को सागर में डूबते सूरज को देखना भी यादगार होता है। यहां पर सनराइज पॉइंट और सनसेट पॉइंट भी है।
 
 
3. जगन्नाथपुरी : ओड़िसा में वैसे तो कई खूबसूत बीच हैं। हालांकि यहां पर जगन्नाथपुरी से सूर्य को निकलते और डूबते देखना बहुत ही खूबसूरत नजारा होता है। ओड़िसा में भारत की पहली और विश्व की दूसरी सबसे बड़ी समुद्री चिल्का झील भी देख सकते हैं।
 
4. पालोलेम बीच : गोवा के दक्षिण छोर पर स्थित पालोलेम बीच बहुत ही शांत और खूबसूरत है। यहां से सूर्य का नजारा देखना बहुत ही रोमांचक होता है। यहां ढेर सारे खजूर के पेड़ है और लकड़ी के कई मकान बने हुए हैं जिनके बीच में से सूर्य को देखना अद्भुत होता है। 
 
5. लेह : लद्धाख के लेह की पहाड़ियों से सूर्य बहुत बड़ा सा नजर आता है। आप कभी भूलेंगे नहीं इसे देखकर। सूर्य को देखने के साथ ही लोग यहां बाइकिंग, ट्रेकिंग और अडवेंचरस जर्नी के लिए आते हैं। 
webdunia
6. वर्कला : केरल के वर्कला बीच से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा बहुत ही अद्भुत होता है। तिरुवनंतपुरम से लगभग 80 किमी की दूरी पर स्थित वर्कला अपने खूबसूरत बीचों के लिए प्रसिद्ध है। 
 
7. जोइदा : कर्नाटक का जोइदा में शाम के वक्त डूबते सूरज को देखने का नजारा बेहद ही खूबसूरत होता है। लोग यहां दूर-दराज से खूबसूरत और प्राकृतिक नजारे को देखने के लिए आते हैं।
 
8. उमियम झील : मेघालय में शिलांग से लगभग 15 किमी दूर स्थित उमियम झील सूर्योदय देखने के सबसे शानदार स्थानों में से एक है।
 
9. राधानगर बीच : राधानगर बीच अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के हैवलॉक आईलैंड पर स्थित है। यह स्थान सफेद रेत और फिरोजी नीले रंग के पानी के लिए फेमस है। यहां पर स्पार्क जैसी चमकती रेत पर सनसेट देखने का एक अलग ही मजा है।
 
10. वाराणसी : उत्तर प्रदेश के शहर वाराणसी जिसे बनारस भी कहते हैं। यहां के घाट से गंगा नदी के बीच से सूरज को उगते और डूबते देखना भी एक बेहतरीन नजारा है।
 
अन्य : उपरोक्त के अलावा आप चाहें तो आगरा के ताजमहल, गुजरात के कच्छ और द्वारिका, राजस्थान के माउंट आबू, श्रीनगर की डल लेक, राजस्थान के जेसलमेर, केरला के फोर्ट कोचिन, मध्यप्रदेश के पचमढ़ी, महाराष्ट्र के माथेरान और मुंबई में भी सेनसेट का मजा ले सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शादी के डेढ़ महीने बाद भी पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की शादी का जश्‍न जारी, अब मुंबई में होगा रिसेप्शन




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi