Publish Date: Mon, 29 Aug 2022 (12:08 IST)
Updated Date: Mon, 29 Aug 2022 (12:12 IST)
National Maritime Coast Day 2022: 30 अगस्त को राष्ट्रीय समुद्र तट दिवस मनाया जाता है। भारत देश के तीन ओर समुद्र और एक ओर हिमालय है। पश्चिम में अरब सागर, पूर्व में बंगाल सागर और दक्षिण में हिन्द महासागर है। हजारों किलोमीटर समुद्री तट रेखा पर भारत देश में सैकड़ों खूबसूरत समुद्री तट है। समुद्री तट यानी बीचेस और बंदरगाह। आओ जानते हैं देश के 10 खूबसूरत समुद्री तट।
1. गोवा : भारतीय राज गोवा में कई सुंदर सुंदर समुद्री तट है। जैसे, मीरामार, कालांगुट तट, पोलोलेम तट, बागा तट, मोवोर, केवेलोसिम तट, जुआरी नदी पर डोना पाऊला तट, अंजुना तट, आराम बोल तट, वागाटोर तट, चापोरा तट, मोजोर्डा तट, सिंकेरियन, वरका तट, कोलवा तट, बेनाउलिम तट, बोगमोलो तट, पालोलेम तट, हरमल तट, मांडवी आदि तट यहां पर प्रसिद्ध है। इसमें सबसे ज्यादा प्रसिद्ध कालांगुट और बागा तट है।
2. केरल : केरल में कोवलम, वर्कला, थंगस्सेरी, चेरिया, तनुर, पदिनहरकारा, बेयपोरी और कप्पाड आदि कई समुद्री तट है, लेकि कोवलम ज्यादा प्रसिद्ध है।
3. उड़ीसा : उड़ी सा में जगन्नाथ पुरी, गोपालपुर, चंडीपुर, कोणार्क, बालेश्वर या बालासोर, कटक, अंगुल आदि समुद्री तटों में से पुरी का समुद्री तट बहुत सुंदर है।
4. कर्नाटक : कर्नाटक में भटकाल, देवबाघ तट, करवार समुद्री तट, मेल्प तट, मारावंथे तट, मुरुदेश्वर तट, सेंट मेरी आइलैंड तट आदि कई तट है।
5. तमिलनाडु : मरिन, इल्लियोट, कोवलम, महाबलीपुरम, कन्याकुमारी, पूम्पुहर, रामेश्वरम। इसमें मरिन और रामेश्वरम बहुत सुंदर है।
6. अंडमान-निकोबार : यह भारत का केंद्र शासित राज्य है जो दूरस्थ समुद्र में स्थित है। यहां पर कैम्पबेल बे, कोर्बिन्स कोव बीच, चिराया टापू, वाइपर द्वीप, रॉस आईलैंड, करमतांग बीच, रेडस्किन आईलैंड नील आईलैंड, हैवलॉक आईलैंड, हरमिंदर बे तट, चिड़िया टापू (बर्ड वॉचिंग) आदि सैलानियों के विशेष आकर्षण का केंद्र माने जाते हैं।
7. दमण दीव : यहां पर देविका तट, जैमपोरे तट, चक्रतीर्थ तट, गोमटीमाला तट, नागोआ तट और वनकभारा तट देखने लायक है।
8. लक्ष्यद्वीप : यह भी समुद्री में स्थित टापू है। यहां पर कदामत तट, बंगाराम तट, अगाती तट, कल्पेनी तट, मिनीकॉय तट और कावरती तट देखने लायक हैं।
9. पांडिचेरी या पुडुचेरी : यहां पर यनम, माहे, कराईकल, बोट हाउस, चुन्नाम्बर आदि कई तट हैं।
10. गुजरात : गुजरात में द्वारिका, सोमनाथ, कच्छ, ड्यूमस बीच आदि।
About Writer
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं।
दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।....
और पढ़ें