Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

8 दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार को लगा ब्रेक, सेंसेक्स 305.61 और निफ्टी 79.65 अंक टूटा

Advertiesment
हमें फॉलो करें 8 दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार को लगा ब्रेक, सेंसेक्स 305.61 और निफ्टी 79.65 अंक टूटा
, शुक्रवार, 2 दिसंबर 2022 (10:58 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई। इससे पहले घरेलू शेयर बाजारों में 8 दिन तक तेजी का रुख था। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 305.61 अंक गिरकर 62,978.58 पर आ गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 79.65 अंक टूटकर 18,732.85 पर था।
 
सेंसेक्स में हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स तथा नेस्ले गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी में बढ़त हुई। अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, टो‍कियो, शंघाई और हांगकांग के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार भी गुरुवार को नुकसान में बंद हुए थे।
 
पिछले कारोबारी सत्र में बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 184.54 अंक यानी 0.29 प्रतिशत चढ़कर 63,284.19 अंक पर पहुंच गया, जो इसका नया रिकॉर्ड है। इसी तरह एनएसई का सूचकांक निफ्टी 54.15 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की बढ़त के 18,812.50 अंक पर बंद हुआ था।
 
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 87.14 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 1,565.93 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तकनीकी खराबी के बाद रनवे से लौटा चेन्नई से दोहा जा रहा विमान, 139 यात्री थे सवार