Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स व निफ्टी टूटे

Advertiesment
हमें फॉलो करें mumbai stock market
, शुक्रवार, 12 मई 2023 (11:48 IST)
BSE: मुंबई। कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी (Sensex and Nifty) में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 244.01 अंक टूटकर 61,660.51 पर था। एनएसई निफ्टी 77.95 अंक गिरकर 18,219.05 पर आ गया। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में कारोबार कर रहे थे।
 
सेंसेक्स के शेयरों में लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, पॉवर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक और आईटीसी में गिरावट हुई। दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, ऐक्सिस बैंक और टाइटन बढ़त में रहे।
 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में कारोबार कर रहे थे जबकि जापान का निक्की लाभ में था। अमेरिकी बाजार गुरुवार को लाल निशान में बंद हुए। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 837.21 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तोशाखाना केस में इमरान खान को बड़ी राहत, निचली अदालत की कार्रवाई पर स्टे