Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फाइनेंशियल ईयर के अंतिम दिन शेयर बाजार से अच्छी खबर, 1000 से ज्यादा अंकों के उछाल के साथ बंद हुआ सेंसेक्स

हमें फॉलो करें फाइनेंशियल ईयर के अंतिम दिन शेयर बाजार से अच्छी खबर, 1000 से ज्यादा अंकों के उछाल के साथ बंद हुआ सेंसेक्स
, मंगलवार, 31 मार्च 2020 (16:43 IST)
मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स वित्त वर्ष 2019-20 के अंतिम दिन मंगलवार को 1,028 अंक से अधिक उछलकर 29,468.49 अंक पर बंद हुआ।
 
ऊर्जा, वित्तीय और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में तेजी की अगुवाई में बाजार मजबूत हुआ।
 
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,028.17 अंक यानी 3.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 29,468.49 अंक पर बंद हुआ।
 
इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 316.65 अंक यानी 3.82 प्रतिशत मजबूत होकर 8,597.75 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में आईटीसी रही। कंपनी का शेयर 7 प्रतिशत मजबूत हुआ। उसके बाद क्रमश: रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, सन फार्मा और एसबीआई का स्थान रहा।
 
दूसरी तरफ इंडसइंड बैंक करीब 15 प्रतिशत नीचे आया। मारुति, बजाज फाइनेंस और टाइटन के शेयर भी नीचे आए।
 
कारोबारियों के अनुसार दुनिया के अन्य बाजारों में तेजी के साथ निवेशकों की धारणा घरेलू बाजार को लेकर सकारात्मक रही।
 
एशिया के ज्यादातर प्रमुख बाजारों में तेजी रही। चीन में मार्च के दौरान विनिर्माण में सुधार से सकारात्मक असर पड़ा है।
 
चीन प्रशासन ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए लगाए गए नियंत्रणों में ढील दी है और कारखानों को खोलने की इजाजत दी है।
 
चीन में शंघाई, हांगकांग, दक्षिण कोरिया में सोल 2 प्रतिशत बढ़त के साथ खुले जबकि जापान का टोक्यो बाजार नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई।
 
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 3.60 प्रतिशत मजबूत होकर 27.37 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
 
इधर, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या 1,200 को पार कर गई है। इसमें 100 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं दुनिया भर में इस महामारी से अबतक 37,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पॉलिसी बाजार की नई पेशकश, फोन पर ही स्वास्थ्य जांच से मिल जाएगी टर्म व चिकित्सा बीमा पॉलिसी