Publish Date: Mon, 24 Aug 2020 (10:24 IST)
Updated Date: Mon, 24 Aug 2020 (10:28 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच वित्तीय कंपनियों के शेयरों में तेजी से सोमवार को सेंसेक्स 200 अंक से अधिक की बढ़त के साथ खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 201.64 अंक या 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,636.36 अंक पर था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 65.05 अंक या 0.57 प्रतिशत के लाभ के साथ 11,436.65 अंक पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक बैंक का शेयर सबसे अधिक करीब 2 प्रतिशत चढ़ गया। एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर भी लाभ में थे, वहीं दूसरी ओर एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, पॉवरग्रिड, टाइटन, इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर नुकसान में थे।
पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 214.33 अंक या 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,434.72 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी भी 59.40 अंक या 0.53 प्रतिशत के लाभ के साथ 11,371.60 अंक पर बंद हुआ था। (भाषा)