Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Mahashivratri 2025 Date: महाशिवरात्रि कब है, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mahashivratri 2025 Date: महाशिवरात्रि कब है, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

WD Feature Desk

, सोमवार, 3 फ़रवरी 2025 (16:16 IST)
Mahashivaratri In Hindi : वर्ष 2025 में महाशिवरात्रि का पावन पर्व 26 फरवरी, दिन बुधवार को मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जो भगवान शिव को समर्पित है। यह प्रतिवर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन शिव भक्त व्रत रखते हैं और रात्रि में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं।ALSO READ: Maha kumbh 2025: महाकुंभ का अंतिम महास्नान होगा महाशिवरात्रि पर, जानिए महासंयोग
 
यदि महाशिवरात्रि व्रत के महत्व के बारे में जानें तो महाशिवरात्रि का त्योहार भगवान शिव के प्रति अपनी भक्ति और श्रद्धा प्रकट करने का एक विशेष अवसर है। यह शिव और शक्ति के मिलन का एक महान पर्व है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट होते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन सुगंधित पुष्प, बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, गाय का कच्चा दूध, गन्ने का रस, दही, शुद्ध देशी घी, शहद, गंगा जल, पवित्र जल, आदि से पूजन सामग्री से शिव जी पूजन किया जाता है।ALSO READ: शिवभक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी! श्रद्धालु फिर कर सकेंगे कैलाश मानसरोवर की यात्रा
 
महाशिवरात्रि पर पूजा के शुभ मुहूर्त 2025 : Maha Shivaratri Pujan Time 2025 
 
दिल्टी टाइम अनुसार महाशिवरात्रि की पूजा और समय इस प्रकार है:
 
इस बार फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि का प्रारम्भ- फरवरी 26, 2025 को सुबह 11 बजकर 08 मिनट से, 
चतुर्दशी तिथि की समा‍प्ति- फरवरी 27, 2025 को सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर। 
 
महा शिवरात्रि पर्व 26 फरवरी 2025, बुधवार को 
निशिता काल पूजा समय- फरवरी 27, रात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 59 तक। 
पूजा की कुल अवधि- 00 घंटे 50 मिनट्स
 
चार प्रहर के अनुसार महाशिवरात्रि पूजा के शुभ मुहूर्त : 
 
रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय- सायंकाल 06 बजकर 19 मिनट से रात्रि 09 बजकर 26 तक। 
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय- फरवरी 27, रात्रि 09 बजकर 26 मिनट से रात्रि 12 बजकर 34 तक।
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय- फरवरी 27, रात्रि 12 बजकर 34 मिनट से अर्द्धरात्रि 03 बजकर 41 तक। 
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय- फरवरी 27, अर्द्धरात्रि 03 बजकर 41 मिनट से अलसुबह 06 बजकर 48 तक।
 
27 फरवरी को, शिवरात्रि पारण का समय- सुबह 06 बजकर 48 मिनट से 08 बजकर 54 तक।
 
पूजा विधि:
1. महाशिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें।
2. भगवान शिव की प्रतिमा या शिवलिंग को एक चौकी पर स्थापित करें।
3. उन्हें फूल, अक्षत, धूप, दीप आदि अर्पित करें।
4. 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।
5. शिवरात्रि की कथा पढ़ें या सुनें।
6. रात्रि में जागरण करें और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करें।
7. दूध, दही, शहद, गंगाजल और बेलपत्र से शिवलिंग का अभिषेक करें।
8. अंत में आरती करें और भगवान शिव से अपनी मनोकामना पूर्ण करने को विनती करें।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Narmada jayanti 2025: नर्मदा नदी कितनी प्राचीन है?