Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

11 शुभ फूल जिनसे भगवान शिव होते हैं इतने प्रसन्न कि देते हैं अपार धन, संपदा और सफलता का वरदान

हमें फॉलो करें 11 शुभ फूल जिनसे भगवान शिव होते हैं इतने प्रसन्न कि देते हैं अपार धन, संपदा और सफलता का वरदान
भगवान भोलेनाथ शिव को प्रसन्न करना बड़ा सरल है। महाशिवरात्रि से पहले आने वाले हर सोमवार को अपनी मनोकामना के अनुसार उन पर चढ़ाएं 11 तरह के फूल और पाएं मनचाहा वरदान... 
 
 1. लाल व सफेद आंकड़े के फूल से भगवान शिव का पूजन करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है। 
 
2. चमेली के फूल से पूजन करने पर गाड़ी का सुख मिलता है। नई गाड़ी खरीद सकते हैं। 
 
 3. अलसी के फूलों से शिव का पूजन करने पर मनुष्य भगवान विष्णु को प्रिय होता है। कई पाप क्षमा होते हैं। 
 
4. शमी वृक्ष के पत्तों से पूजन करने पर अपार धन-संपदा का आशीष मिलता है।
 
5. बेला के फूल से पूजन करने पर सुंदर व सुशील पत्नी मिलती है। 
 
6. जूही के फूल से भगवान शिव का पूजन करें तो घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती। दरिद्रता नहीं रहती।  
 
7. कनेर के फूलों से भगवान शिव का पूजन करने से मनचाहा धन लाभ होगा। 
 
8. हरसिंगार के फूलों से पूजन करने पर सुख-संपत्ति में वृद्धि होती है। 
 
9. धतूरे के फूल से पूजन करने पर संतान प्राप्ति का सुख मिलेगा। 
 
10. लाल डंठलवाला धतूरा शिव पूजन में शुभ माना गया है। धन की मनोकामना पूरी होती है।  
 
11. दूर्वा से भगवान शिव का पूजन करने पर आयु बढ़ती है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहु-केतु के प्रकोप से 100 प्रतिशत बचाता है यह उपाय