Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या होती है कावड़, कैसे निकाली जाती है कावड़ यात्रा?

हमें फॉलो करें क्या होती है कावड़, कैसे निकाली जाती है कावड़ यात्रा?
, शुक्रवार, 7 जुलाई 2023 (13:13 IST)
kawad yatra 2023 : 4 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो गया है और इसके साथ ही शिवभक्त कावड़िये कावड़ लेकर शिवलिंग पर जल चढ़ाने निकल पड़े हैं। कई जगहों पर इन जत्थों का स्वागत किया जा रहा है। देशभर में कावड़ यात्रा को लेकर उत्साह कायम है। हजारों की संक्‍या में लोग कावड़ यात्रा कर रहे हैं। आओ जानते हैं कि क्या होती है कावड़ और कैसे निकाली जाती है कावर यात्रा।
 
'कावड़ के ये घट दोनों ब्रह्मा, विष्णु का रूप धरें।
बाँस की लंबी बल्ली में हैं, रुद्र देव साकार भरे।'
 
क्या होती है कावड़ :-
दो मटकियों में किसी नदी या सरोवर का जल भरा जाता है और फिर उसे आपस में बंधी हुई बांस की तीन स्टिक पर रखकर उसे बांस के एक लंबे डंडे पर बांधा जाता है। इस अवस्था में आकृति किसी तराजू की तरह हो जाती है। आजकल तांबे के लोटे में जल भरकर इसे कंधे पर लटकाकर यात्रा की जाती है। यात्रा करने वालों को कावड़िया कहते हैं। कावड़िये यह जल ले जाकर पास या दूर के किसी शिव मंदिर में शिवलिंग का उस जल से जलाभिषेक करते हैं।
webdunia
इस तरह निकलता है कावड़ियों का जत्था :-
कांधे पर कावड़ उठाए, गेरुआ वस्त्र पहने, कमर में अंगोछा और सिर पर पटका बांधे, नंगे पैर चलने वाले ये लोग देवाधिदेव शिव के समर्पित भक्त होते हैं। 'हर-हर, बम-बम', 'बोल बम' के साथ भोले बाबा की जय-जयकार करता यह जनसमूह स्वतः स्फूर्त होकर सावन का महीना प्रारंभ होते ही ठाठें मारता चल पड़ता है।
 
पैदल करते हैं यात्रा :- यात्रा प्रारंभ करने से पूर्ण होने तक का सफर पैदल ही तय किया जाता है। इसके पूर्व व पश्चात का सफर वाहन आदि से किया जा सकता है। 
 
शिवलिंग का करें जलाभिषेक :- कावड़ के जल से शिवलिंग का विधिवत जलाभिषेक करना चाहिए। जलाभिषेक के पहले कावड़ को उचित स्थान पर रखकर पहले स्नानदि करके पवित्र होकर ही पूजा करें।
 
यात्रा का उद्येश्य :- यात्रा से व्यक्ति के जीवन में सरलता आकर उसकी संपूर्ण कामनाओं की पूर्ति होती है। कावड़ यात्रा एक भाविक अनुष्ठान है जिसमें कर्मकांड के जटिल नियम के स्थान पर भावना की प्रधानता है जिसके फलस्वरूप इस श्रद्धा-कर्म के कारण महादेवजी की कृपा शीघ्र मिलने की स्थिति बनती है। यह प्रवास-कर्म व्यक्ति को स्वयं से, देश से व देशवासियों से परिचित करवाता है। यह महादेव के प्रति भक्ति प्रर्दशित करने का एक तरीका भी है।
 
यात्रियों की करें सेवा :- यात्री को सुगमता रहे, इस तरह की मार्ग में व्यवस्था करना चाहिए। यात्राकर्ता को साधारण नहीं समझ करके विशेष भक्त समझकर उसके प्रति सम्मान व आस्था रखनी चाहिए। यात्री की सेवा करने का फल भी यात्रा करने के समान है इसलिए उसकी सेवा अवश्य करनी चाहिए। यात्री को व जल पात्र को पूजन या नमस्कार अवश्य करना चाहिए। ऐसा कोई कर्म नहीं करना चाहिए जिससे कावड़ यात्री को कष्ट या दुःख पहुंचे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कावड़ यात्रा के 14 नियम मानना जरूरी तभी होगी वह सफल