Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सावन मास के दौरान सपने में शिवजी या सांप दिखाई दे तो क्या होता है?

Advertiesment
हमें फॉलो करें श्रावण मास

WD Feature Desk

, मंगलवार, 15 जुलाई 2025 (11:30 IST)
Sawan me saap dekhna: सावन मास चल रहा है। इस दौरान यदि आपको सपने में भगवान शिव या सांप दिखाई दे तो इस सपने को शुभ माना जाता है लेकिन यह भी देखना होगा कि यह किस रूप में नजर आ रहे हैं। उसी के आधार पर शुभ या अशुभ का निर्णय लिया जा सकता है। 
 
सपने में शिवजी का नजर आना क्या संकेत देता है| What happens if one sees Lord Shiva or a snake in one's dream during the month of Shravan?
1. सपने में आपको शिव जी की जटाओं में चांद दिखाई पड़ना ज्ञान प्राप्ति का प्रतीक माना जा सकता है। 
2. सपने में शिव जी को उग्र रूप में तांडव करते हुए देखना अशुभ स्वप्न कहा जा सकता हैं, क्योंकि यह शिव का रौद्र रूप है, जो उनके क्रोध को दर्शाता है। 
3. सपने में शिव जी और सांप का एकसाथ दिखाई देना शुभ संकेत और धनलाभ का संकेत है। 
4. अगर आप भी बार-बार सपने में शिव जी का देखते हैं तो इसका अर्थ आपके जीवन में एक खास संदेश आने की पूर्व सूचना है। 
5. स्वप्न में शिव मंदिर का दिखाई देना या स्वयं का शिव मंदिर में प्रवेश करना शुभ संकेत माना गया है, इसका एक अर्थ यह भी हो सकता है कि किसी रोग के कारण आप परेशान हैं, तो यह रोग शीघ्र ही ठीक होने का संकेत है।
6. सपने में देवों के देव महादेव को त्रिशूल के साथ देखना शक्ति का प्रतीक और शुभ संकेत है, जो जीवन के संकटों का नाश तथा परेशानियों से लड़ने की शक्ति देने वाला माना जा सकता है।
7. अगर आप सपने में भगवान शिव जी से बात करते हुए देखते हैं तो यह स्वप्न बहुत ही शुभ माना गया है।
8. स्वप्न में शिवलिंग देखना बेहद शुभ और जीवन के अशुभ तत्वों का नाश करने वाला माना जाता है।
9. सपने में शिवलिंग दिखने का दूसरा अर्थ आपका अच्छा समय शुरू होने का संकेत और जीवन में लंबे समय से चल रही परेशानियां दूर करने वाला माना जाता है। 
10. सपने में शिव जी त्रिशूल या हाथ में डमरू दिखाई दें तो यह अच्छी खबर मिलने तथा शुभ संकेत माना जाता है। 
11. स्वप्न में शिव जी की तीसरी आंख दिखाई देना जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत है। यह आपको कार्य में सतर्कता रखने तथा जागरूक रहने के लिए आगाह कर रहा है।  
12. सपने में शिवलिंग को देखना आर्थिक सुधार का संकेत है, यह अचानक धन की प्राप्ति का संदेश भी है।
13. अगर आप सपने में भगवान शिव का तांडव नृत्य देखते हैं, तो यह जीवन में चल रही समस्या हल होने का संकेत है। 
14. सपने में शिव-पार्वती के एकसाथ दर्शन करने का अर्थ कार्यक्षेत्र या व्यापार में नए अवसर मिलने तथा धनलाभ मिलने का संकेत है। 
15. अगर कुंवारे युवक-युवतियां शिव-पार्वती को स्वप्न में देखते हैं तो जल्दी विवाह होने का संकेत बतलाता है।
webdunia
सपने में सांप का नजर आना: Sawan me saap dekhna ka matlab:
1. सावन मास में यदि आप सांप से जुड़े सपने देखते हैं, तो ये भगवान भोलेनाथ की कृपा या किसी घटना के होने का संकेत देता है।
2. यदि आप शिवलिंग के चारों और लिपटा हुआ सांप देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होने वाली है।
3. यदि आप सार्प को फन उठाएं हुए देंखे तो इसका अर्थ है कि आपको संपत्ति का लाभ होने वाला है। 
4. यदि सपने में नाग आपको काट लेता है और आपकी मौत हो जाती है तो इसका अर्थ है कि आपकी आयु लंबी रहेगी।
5. सपने में सांप को पकड़ने का अर्थ सभी परेशानियां दूर होंगी और धन की प्राप्ति भी होगी। 
6. आप सपने में यदि मरा हुआ सांप देख रहे हैं तो यह माना जाता है कि अब शुभ समय आने वाला है क्योंकि आपने राहु दोष से उत्पन्न सारे कष्‍ट झेल लिए हैं।
7. रात में सोते समय अगर सपने में सफेद या सुनहरा या चमकीला सांप नजर आए, तो यह भी किस्मत खुलने का इशारा होता है। यह भी कहा जाता है कि पूर्वजों का आशीर्वाद मिलेगा।
8. सपने में सांप आपको कहीं जाते हुए दिखाई दे या आपको देखकर छुप जाए तो समझा जाता है कि पितृदेव अपकी रक्षा कर रहे हैं।
9. सांप को फन उठाए देखने का अर्थ है संपत्ति की प्राप्ति के योग।
10. खुदाई करते समय सांप निकलता हुआ दिखाई दे तो समझो धन प्राप्त होगा।
11. सफेद सांप का देखना और उसका काटना शुभ माना जाता है। इससे ढेर सारे धन की प्राप्ति होती है।
12. सपने में सांप के काटने से मर जाना दीर्घायु प्राप्ति की सूचना है।
13. सपने में सांप रास्ता काट जाए तो यह आपकी विजय और शत्रु की पराजय की सूचना है।
14. सपने में सांप को सिर पर बैठा हुआ देखना इस बात का संकेत है कि आपका मान सम्मान बढ़ेगा। 
15. सपने में सांप निगल जाए तो व्यापार में उन्नती होगी।
16. सांप को बिल में जाते हुए देखने का अर्थ है अचानक धन की प्राप्ति होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रावण मास का नाग मरुस्थले पर्व आज, जानें इतिहास और महत्व