Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Sawan Vrat Tyohar 2024: सावन मास 2024 के व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट नोट कर लें

हमें फॉलो करें Sawan month fast festival list 2024

WD Feature Desk

, मंगलवार, 16 जुलाई 2024 (19:25 IST)
Sawan month fast festival list 2024
Sawan month fast festival list 2024: सावन का महीना यानी श्रावण मास इस साल 22 जुलाई 2024 सोमवार के दिन से लग रहा है और इसका समापन 19 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा यानी रक्षा बंधन के दिन होगा। कुल 29 दिनों के इस सावन माह में सावन सोमवार, नागपंचमी, शिवरात्रि और हरियाली तीज के व्रत त्योहार प्रमुख है। आइए देखते हैं सावन में पड़ने वाले व्रत-त्योहार का पूरा कैलेंडर।ALSO READ: Sawan somwar 2024: सावन 2024 में इस बार 4 नहीं 5 सोमवार के साथ दुर्लभ संयोग, जानें तारीख
 
सावन के व्रत त्योहार 
22 जुलाई 2024 सोमवार:- सावन का पहला सोमवार, महाकाल प्रथम सवारी
23 जुलाई 2024 मंगलवार:- पहला मंगला गौरी व्रत, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जयंती, चंद्रशेखर आजाद जयंती
24 जुलाई 2024 बुधवार:- गजानन संकष्टी चतुर्थी व्रत
25 जुलाई 2024 गुरुवार:- मौना पंचमी, नाग मरुस्थले
27 जुलाई 2024 शनिवार:- कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, पंचक शाम तक, पीपीजे अब्दुल कलाम पुण्‍यतिथि
28 जुलाई 2024 रविवार:- उदयातिथि से कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
29 जुलाई 2024 सोमवार:- दूसरा सावन सोमवार व्रत, दूसरी महाकाल सवारी, गुरु हरकिशन जयंती
30 जुलाई 2024 मंगलवार:- दूसरा मंगला गौरी व्रत
31 जुलाई 2024 बुधवार:- कामिका एकादशी व्रत, उधमसिंह शहीदी दिवस
01 अगस्त 2024 गुरुवार:- सावन प्रदोष व्रत, बाल गंगाधर तिलक पुण्‍यतिथि
02 अगस्त 2024 शुक्रवार:- शिव चतुर्दशी व्रत, मासिक शिवरात्रि
03 अगस्त 2024 शनिवार:- डॉ. मैथिलीशरण गुप्त जयंती
04 अगस्त 2024 रविवार:- हरियाली अमावस्या, स्वामी अखंडानंद सरस्वती जयंती 
05 अगस्त 2024 सोमवार:- तीसरा सावन सोमवार व्रत, तीसरी महाकाल सवारी, श्रावण शुक्ल एक
06 अगस्त 2024 मंगलवार:- तीसरा मंगला गौरी व्रत, सिंधारा दोज, धर्मराज करपात्री महाराज जयंती
07 अगस्त 2024 बुधवार:- स्वर्ण गौरी व्रत, हरियाली तीज, मधुश्रवा तीज, झूला प्रारंभ 
08 अगस्त, 2024 गुरुवार:- विनायक चतुर्थी व्रत, दुर्गा गणपति व्रत
09 अगस्त 2024 शुक्रवार:- नाग पंचमी, तक्षक पूजा, चरक जयंती, अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन
10 अगस्त 2024 शनिवार:- कल्कि अवतार पूजा
11 अगस्त 2024 रविार:- तुलसीदास जयंती, खुदीराम बोस शहीदी दिवस
12 अगस्त 2024 सोमवार:- चौथा सावन सोमवार व्रत, चतुर्थ महाकाल सवारी, मासिक दुर्गाष्टमी, अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस
13 अगस्त 2024 मंगलवार:- चौथा मंगला गौरी व्रत, वीर दुर्गादास जयंती
15 अगस्त 2024 गुरुवार:- स्वतंत्रता दिवस, योगी अरविंद जयंती
16 अगस्त 2024 शुक्रवार:- पुत्रदा एकादशी, पवित्रा एकादशी व्रत, रानी अवंतीबाई लोधी जयंती, अटल बिहारी वाजपेयी पुण्यतिथि
17 अगस्त 2024 शनिवार:- सावन शनि प्रदोष व्रत, मदनलाल धींगरा शहीद दिवस
19 अगस्त 2024 सोमवार:- पांचवां सावन सोमवार व्रत, रक्षाबंधन, पांचवी महाकाल सवारी, लवकुश जयंती, संस्कृत दिवस, विश्‍व छायांकन दिवस
 
1. मंगला गौरी व्रत: इस व्रत को महिलाएं अखंड सौभाग्य, घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि के लिए रखती हैं। जिस तरह सावन में सोमवार का महत्व है उसी तरह मंगलवार का भी महत्व है। यह माता पार्वती की पूजा का खास दिन रहता है।ALSO READ: मंगला गौरी व्रत रखने की विधि और पूजा का शुभ मुहूर्त
 
2. नाग पंचमी: सावन के महीने में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है। नाग पंचमी के वासुकि और शेषनाग के साथ ही अन्य 10 नागों की पूजा करते हैं। इस दिन नाग देवता के पूजन से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है।ALSO READ: नागपंचमी पर इन 12 नागों की होती है पूजा, जानें सबसे बड़ा कौन?
 
2. रक्षाबंधन : रक्षाबंधन सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करती हैं तो भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देकर उपहार देता है। ALSO READ: महादेव के श्रावण मास के 10 सीक्रेट जो आप नहीं जानते होंगे
 
हिन्दू कैलेंडर अनुसार आषाढ़ माह के बाद श्रावण माह लगता है। श्रावण और भाद्रपद 'वर्षा ऋतु' के मास हैं। इस ऋतु या श्रावण मास के हरियाली तीज, नागपंचमी, रक्षाबंधन और कृष्ण जन्माष्टमी सबसे बड़े त्योहार हैं। संपूर्ण श्रावण माह में उपवास रखा जाता है। इसके अलावा श्रावण माह में गणेश चतुर्थी, भाई पांचें,मौना पंचमी, शिव चतुर्दशी व्रत, श्राद्ध अमावस्या का व्रत भी रखा जाता है।
 
हिन्दू धर्म के प्रमुख तीन देवताओं के पर्व को मनाया जाता है उनमें शिव के लिए महाशिवरात्रि और श्रावण मास प्रमुख है और उनकी पत्नी पार्वती के लिए चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि प्रमुख त्योहार है। इसके अलावा शिव पुत्र भगवान गणेश के लिए गणेश चतुर्थी का पर्व गणेशोत्सव का नाम से मनाया जाता है जो भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को आता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

17 जुलाई 2024 : आपका जन्मदिन