Sawan somwar 2024: सावन माह में किए जाने वाले विभिन्न तरह के व्रत उपवास
Sawan somwar vrat 2024: सावन सोमवार के व्रत कौन से करें, जानिए उपवास के दिन
Publish Date: Mon, 22 Jul 2024 (12:40 IST)
Updated Date: Mon, 22 Jul 2024 (12:48 IST)
श्रावण के महीने में भक्त कई तरह के उपवास करते हैं। कुछ सिर्फ सोमवार को उपवास करते हैं तो कुछ भक्त एकादशी, प्रदोष और चतुर्दशी के साथ ही अमावस्या एवं पूर्णिमा के उपवास भी करते हैं।
1. सोमवार : श्रावण के प्रति सोमवार को कई भक्त पूरे दिन उपवास रखते हैं तो बहुत से सिर्फ एक समय का ही उपवास रखते हैं। अधिकतर ऐसे हैं तो एक समय खाना खाना हैं और दूसरे समय भरपेट खिचड़ी का सेवन करते हैं और कुछ ऐसे भी हैं जो दोनों ही समय भरपेट खिचड़ी खाते हैं। लेकिन असली उपवास को पूर्णोपवास ही होता है।
3. प्रदोष व्रत: यह व्रत श्रावण मास के दोनों पक्षों की तेरस यानी 13वें दिन किया जाता है। इस दौरान भक्त सूर्योदय से सूर्यास्त तक उपवास करते हैं और शाम को भगवान शिव की पूजा करके व्रत खोलते हैं।
4. निर्जला व्रत: यह उपवास सबसे कठिन होता हैं क्योंकि इसमें पूरे दिन अन्न और जल का सेवन नहीं करते हैं। इस उपवास का अधिक लाभ मिलता है। सभी मनोकामना पूर्ण होती है।
5. फलाहारी व्रत: इस उपवास में भक्त केवल फलों का सेवन करते है। एक समय या दोनों समय ही फल खाए जाते हैं। इस में अन्न, अनाज या दाल का सेवन नहीं करते हैं।