Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Sikkim Assembly Election Results 2024 : BJP की सिक्किम इकाई के अध्यक्ष दिली राम थापा हारे, SKM की उम्मीदवार कला राय ने दी शिकस्‍त

हमें फॉलो करें Sikkim Assembly Election Results 2024 : BJP की सिक्किम इकाई के अध्यक्ष दिली राम थापा हारे, SKM की उम्मीदवार कला राय ने दी शिकस्‍त

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गंगटोक , रविवार, 2 जून 2024 (16:44 IST)
Sikkim Assembly Election Results 2024 : भारतीय जनता पार्टी की सिक्किम इकाई के अध्यक्ष दिली राम थापा ‘अपर बुरटुक’ विधानसभा क्षेत्र में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) की उम्मीदवार कला राय से रविवार को हार गए। मौजूदा विधायक और पूर्व मंत्री थापा राय से 2,968 मत के अंतर से हार गए। राय को 6,723 वोट मिले, जबकि थापा को 3,755 वोट मिले।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मौजूदा विधायक और पूर्व मंत्री थापा राय से 2,968 मत के अंतर से हार गए। राय को 6,723 वोट मिले, जबकि थापा को 3,755 वोट मिले। ‘सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट’ के डीबी थापा को 1,623 वोट मिले, जबकि बीके तमांग (सिटिजन एक्सन पार्टी-सिक्किम) को 581 वोट मिले।
 
सिक्किम की 32 सदस्‍यीय विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। सिक्किम में विधानसभा चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 6 बजे शुरू हुई। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस Exit Polls से इंडिया गठबंधन खुश, क्या हुआ भाजपा का हाल?