Publish Date: Sun, 02 Jun 2024 (14:51 IST)
Updated Date: Sun, 02 Jun 2024 (14:56 IST)
Sikkim Assembly Elections Result 2024 : सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) रविवार को लगातार दूसरी बार सिक्किम में सत्ता में लौटी और उसने 32 सदस्यीय विधानसभा में 21 सीट पर जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व वाला एसकेएम 10 अन्य सीट पर भी आगे है। सिक्किम में कुल 79.88 प्रतिशत मतदान हुआ था।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व वाला एसकेएम 10 अन्य सीट पर भी आगे है। तमांग ने रहेनोक सीट पर 7000 से अधिक मतों से जीत हासिल की। वह सोरेंग चाकुंग निर्वाचन क्षेत्र में भी आगे हैं। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि 2019 तक राज्य में लगातार 25 साल तक शासन करने वाले सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) ने महज एक सीट जीती है।
एसडीएफ अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग दोनों सीटों पर हार गए हैं। उन्होंने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था। सिक्किम में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था। भारतीय फुटबॉल स्टार वाइचुंग भूटिया नामची जिले की बारफुंग सीट से हारे। एसकेएम प्रत्याशी रिक्शल धोरजी भूटिया ने वाइचुंग भूटिया को 4346 वोट से हराया।
सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) सुप्रीमो पवन कुमार चामलिंग पोकलोक विधानसभा सीट पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के उम्मीदवार भोजराज राय से रविवार को 3,063 मत से हार गए। राय को 8,037 वोट मिले, जबकि चामलिंग को 4,974 वोट मिले। सिक्किम में कुल 79.88 प्रतिशत मतदान हुआ था।
Edited By : Chetan Gour
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Publish Date: Sun, 02 Jun 2024 (14:51 IST)
Updated Date: Sun, 02 Jun 2024 (14:56 IST)