Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पूर्व मुख्यमंत्री चामलिंग को बड़ा झटका, दोनों सीटों पर चुनाव हारे

हमें फॉलो करें pawan kumar chamling

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 2 जून 2024 (14:13 IST)
sikkim assembly results 2024 : सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) सुप्रीमो पवन कुमार चामलिंग रविवार को पोकलोक-कामरंग और नामचेयबुंग विधानसभा सीट हार गए।
 
पोकलोक-कामरंग सीट पर चामलिंग ‘सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा’ (एसकेएम) के उम्मीदवार भोजराज राय से 3,063 मत से हार गए। राय को 8,037 वोट मिले, जबकि चामलिंग को 4,974 वोट मिले। चामलिंग नामचेयबुंग विधानसभा क्षेत्र में एसकेएम उम्मीदवार राजू बसनेत से 2,256 मत से हार गए। बसनेत को 7,195 और चामलिंग को 4,939 मत मिले।
 
2019 तक राज्य में लगातार 25 साल तक शासन करने वाले सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) ने महज एक सीट जीती है।
 
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने 32 सदस्यीय विधानसभा में लगातार दूसरी बार हिमालयी राज्य की सत्ता में वापसी की। पार्टी ने 32 सदस्यीय विधानसभा में 21 सीट पर जीत दर्ज की है। मुख्‍यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने रहेनोक सीट पर 7,000 से अधिक मतों से जीत हासिल की। वह सोरेंग चाकुंग निर्वाचन क्षेत्र में भी आगे हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खरगे, राहुल ने कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ की बैठक, मतगणना के दिन सतर्क रहने को कहा