Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महिला कंपाउंड टीम को एक अंक से पिछड़ कर मिला रजत

Advertiesment
हमें फॉलो करें महिला कंपाउंड टीम को एक अंक से पिछड़ कर मिला रजत
, शनिवार, 21 जुलाई 2018 (16:41 IST)
नई दिल्ली। भारतीय महिला कंपाउंड टीम जर्मनी के बर्लिन में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप चरण-4 के फाइनल में फ्रांस से मात्र एक अंक से पिछड़ गई और उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

 
 
भारतीय महिला टीम में मध्यप्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी जबलपुर की प्रतिभावान खिलाड़ी मुस्कान किरार, पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की ज्योति सुरेखा और रेलवे की त्रिशा देव शामिल थीं और उसे स्वर्ण पदक मुकाबले में फ्रांस से 228-229 से हार का सामना करना पड़ा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत की पहली WWE महिला रेसलर कविता देवी दिखाएंगी दम