Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आमिर के कोच की महिला पहलवान ने तोड़ी हड्डी

हमें फॉलो करें आमिर के कोच की महिला पहलवान ने तोड़ी हड्डी
इंदौर , शनिवार, 30 सितम्बर 2017 (20:45 IST)
इंदौर। दंगल फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और उनकी बेटियों को कुश्ती के गुर सिखाने वाले भारतीय महिला कुश्ती टीम के कोच रहे कृपाशंकर बिश्नोई को एक महिला पहलवान से टकराना महंगा पड़ गया।                      
                
यहां मल्हाराश्रम कुश्ती केंद्र पर प्रशिक्षण के दौरान एक महिला पहलवान अपूर्वा वैष्णव ने अर्जुन अवॉर्डी कोच बिश्नोई पर ऐसा दाव खेला कि कोच के हाथ की हड्डी टूट गई। प्रशिक्षण के दौरान साक्षी मलिक के दाव डबल लेग अटैक का अभ्यास हो रहा था। इसी दौरान उनके बाए हाथ में गंभीर चोट आई और अब फ्रैक्चर होने का पता चला है, जिसके बाद उनका ऑपरेशन किया गया। 
              
डॉक्टर शैलेश गुप्ता (माइक्रो ऑर्थो सर्जन ऑफ हैंड्स) के मुताबिक, शनिवार को कृपाशंकर का सफल ऑपरेशन हुआ। उन्होंने कहा, इस प्रकार की चोट खेल के दौरान लगना आम बात है। कई बार हमें लगता है कि चोट गंभीर नहीं है, लेकिन स्थिति निरीक्षण के बाद विपरीत होती है। 
                
अपूर्वा इंदौर में लेडी सुल्तान के रूप में जानी जाने वाली जूनियर महिला पहलवान हैं। तीन वर्ष पूर्व अपने दादाजी से प्रेरित होकर मल्हार आश्रम साई कुश्ती केंद्र पहुंचीं इंदौरी पहलवान अपूर्वा ने अपने प्रदर्शन से देश में तहलका मचा दिया था। 
               
वह मध्यप्रदेश की ऐसी महिला पहलवान हैं, जिन्‍होंने कम दिनों के अभ्यास से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता को छू लिया। अपूर्वा ने पिछले वर्ष तुर्की में आयोजित स्कूल वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विश्व कप के दौरान भारत आएंगे मैराडोना