Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शरत की हार के साथ भारतीय चुनौती समाप्त

Advertiesment
हमें फॉलो करें Achant Sharat Kamal
, शनिवार, 15 अप्रैल 2017 (22:52 IST)
वुक्सी। स्टार खिलाड़ी अचंत शरत कमल की प्री क्वार्टरफाइनल में हांगकांग के लैम सियू हैंग के हाथों शनिवार को हार के साथ एशियन टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।
                  
शरत को लैम से कड़े संघर्ष में 6-11, 11-9, 9-11 ,14-12, 10-12 के स्कोर के साथ 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। पहला गेम हारने के बाद शरत ने दूसरे गेम में वापसी करते हुए इसमें जीत हासिल की लेकिन तीसरे गेम में उन्हें फिर से हार का सामना करना पड़ा।
                    
शीर्ष वरीय भारतीय खिलाड़ी ने चौथा गेम जीतकर 2-2 के स्कोर के साथ मुकाबले को रोचक बना दिया। हालांकि लैम ने आखिरी गेम जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। लैम ने इसी के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जबकि शरत की हार के साथ भारत की इस टूर्नामेंट से विदाई हो गई। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सिंगापुर ओपन में श्रीकांत और प्रणीत में होगा मुकाबला