Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जर्मनी में तीन महीने से फंसे आनंद आखिरकर स्वदेश लौटेंगे

Advertiesment
हमें फॉलो करें जर्मनी में तीन महीने से फंसे आनंद आखिरकर स्वदेश लौटेंगे
, शनिवार, 30 मई 2020 (13:52 IST)
चेन्नई। पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद शनिवार को शाम तक भारत लौट आएंगे। कोविड-19 महामारी के चलते यात्रा संबंधित पांबदियों के कारण वह तीन महीने से ज्यादा समय से जर्मनी में फंसे थे। उनकी पत्नी अरूणा ने शनिवार की सुबह कहा, ‘हां, आनंद आज स्वदेश लौट रहे हैं।’ 
 
आनंद शुक्रवार की रात फ्रैंकफर्ट से एयर इडिंया की फ्लाइट (ए1-120) में बैठे हैं और वह दिल्ली से होते हुए बेंग्लुरु पहुंचेंगे। उनके दोपहर एक बजकर 15 मिनट बेंग्लुरु पहुंचने की उम्मीद है। पांच बार के विश्व चैंपियन को कर्नाटक सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों के अनुसार 14 दिन के पृथकवास में रहना होगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रेनिंग के लिए इंग्लैंड के 55 खिलाड़ियों के दल में नहीं हेल्स और प्लंकेट