Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत की नजरें हॉकी के लीग चरण में शीर्ष पर

Advertiesment
हमें फॉलो करें भारत की नजरें हॉकी के लीग चरण में शीर्ष पर
, सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 (17:55 IST)
कुआंटन। पाकिस्तान को हराकर आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय टीम अब चीन और मलेशिया पर जीत दर्ज करके चौथे एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में राउंड रॉबिन चरण में शीर्ष पर रहने की कोशिश करेगी। भारत को मंगलवार को चीन से और फिर मलेशिया से खेलना है।
 
भारत ने जापान को 10-2 से हराने के बाद रविवार को पाकिस्तान पर 3-2 से जीत दर्ज की। राउंड रॉबिन लीग में शीर्ष पर रहने के बाद भारत को सेमीफाइनल में कमोबेश आसान प्रतिद्वंद्वी मिलेगा।
 
दक्षिण कोरिया के खिलाफ ड्रॉ से भारत फिलहाल मलेशिया से 2 अंक पीछे है। मलेशिया के 3 मैचों में 9 अंक हैं। पाकिस्तान के 2 हार के बाद 3 ही अंक हैं लेकिन अब उसे जापान और चीन से खेलना है। दक्षिण कोरिया से ड्रॉ खेलने के बाद पाकिस्तान को हराकर भारतीयों के हौसले बुलंद हैं। 
 
कोच रोलेंट ओल्टमेंस ने हालांकि कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। हम रविवार को पाकिस्तान से कहीं मजबूत थे लेकिन हमें अपना खेल बेहतर करना होगा। हम इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। भारत के कुछ प्रमुख खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हैं।
 
हालांकि कोच ओल्टमेंस ने कहा कि ओलंपिक के बाद प्रतिस्पर्धी हॉकी में लौटने से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। वे डिफेंस में हुईं गलतियों से नाखुश दिखे जिससे पाकिस्तानी स्ट्राइकरों को गोल करने के मौके मिल गए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तान के साथ खेलने का दबाव नहीं था : उथप्पा