Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एशियन गेम्स 2018 : भारतीय तैराक श्रीहरि और साजन फाइनल में

हमें फॉलो करें एशियन गेम्स 2018 : भारतीय तैराक श्रीहरि और साजन फाइनल में
जकार्ता , रविवार, 19 अगस्त 2018 (15:05 IST)
जकार्ता। भारतीय तैराकों श्रीहरि नटराज और साजन प्रकाश ने रविवार को यहां 18वें एशियाई खेलों की क्रमश: 100 मीटर पुरुष बैकस्ट्रोक और 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई।
 
 
छठी लेन से शुरुआत करने वाले नटराज अपनी हीट में 55.86 सेकेंड के समय के साथ शीर्ष पर रहे। उनके हमवतन अरविंद मानी दूसरे स्थान पर रहे लेकिन अगले दौर में जगह बनाने में विफल रहे। 
 
प्रकाश ने 200 मीटर बटरफ्लाई में एक मिनट 58.12 सेकेंड के समय के साथ फाइनल में जगह बनाई। वह जापान के नाओ होरोमुरा से 0.06 सेकेंड पीछे रहे।
 
भारत के सौरभ सांगवेकर हालांकि एक मिनट 54.87 सेकेंड के समय के साथ 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा से बाहर हो गए। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मिशेल जॉनसन ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास