Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एशियाई खेलों में सोमवार को भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम

हमें फॉलो करें एशियाई खेलों में सोमवार को भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम
, रविवार, 19 अगस्त 2018 (23:25 IST)
जकार्ता/ पालेमबांग। 18वें एशियाई खेलों में प्रतिस्पर्धा के दूसरे दिन (सोमवार) विभिन्न खेलों में भारतीय खिलाड़ियों और टीमों का कार्यक्रम इस प्रकार है। सभी मुकाबले भारतीय समय अनुसार हैं- 
 
बैडमिंटन : महिला टीम स्पर्धा (सुबह 8 बजे से) भारत बनाम जापान। पुरुषों का टीम क्वार्टर फाइनल (दोपहर 1 बजे से) भारत बनाम इंडोनेशिया।
 
बास्केटबॉल : महिला प्रारंभिक दौर मैच (सुबह 9 बजे से) भारत बनाम एकीकृत कोरिया। 
 
हैंडबॉल : पुरुष हैंडबॉल: सुबह 10 बजे: भारत बनाम मलेशिया
 
हॉकी (शाम 7 बजे) पुरुष टीम का पूल मैच।  
 
कबड्डी : महिला टीम मैच (सुबह 8:40 बजे से) भारत बनाम थाईलैंड। पुरुषों टीम मैच : दोपहर 3 बजे से भारत बनाम दक्षिण कोरिया 
 
सेपकटेकरा : पुरुष रेगु टीम के प्रारंभिक दौर का मुकाबला (सुबह 8 बजे) भारत बनाम ईरान (दोपहर 2 बजे) भारत बनाम इंडोनेशिया। महिला रेगु टीम के प्रारंभिक दौर का मुकाबला (11 बजे) भारत बनाम लाओ। 
 
निशानेबाजी : महिला ट्रैप स्पर्धा क्वालीफाइंग मुकाबले (सुबह 7 बजे से) श्रेयसी सिंह, सीमा तोमर। पुरुष 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफाइंग मुकाबले (सुबह 6:30 बजे से) रवि कुमार, दीपक कुमार। पुरुष ट्रैप क्वालीफाइंग मुकाबले (सुबह 8 बजे से) मानवजीत सिंह संधू। महिला 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफाइंग मुकाबले (सुबह 8:30 बजे से) एलावेनील वालारिवान, अपूर्वी चंदेला। 
 
तैराकी : पुरुषों का 800 मीटर फ्रीस्टाइल क्वालीफाइंग (सुबह 8 बजे से) एद्वैत पेज। पुरुषों का 50 मीटर बैकस्ट्रोक (सुबह 8:22 से) श्रीहति नटराज, अरविंद मनी। पुरुषों का 200 मीटर व्यक्तिगत मेडली क्वलीफाइंग (सुबह 7:45 से) नील रॉय पुरुषों का 4 गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले क्वालीफाइंग (सुबह 9:15 से)।
 
ताइक्वांडो : महिला 53 किलो (सुबह 9 बजे) लतीका भंडारी। 
 
टेनिस : सुबह 9 बजे से (पुरुष एकल) प्रजनन गुनेश्वरण बनाम एम रिफ्की फित्रियादी, रामकुमार रामनाथन बनाम किट हांग वोंग। पुरुष युगल : रोहन बोपन्ना/दिविज शरण बनाम आईए सुसानतों/डीए सुसानतों। सुमित नागल/रामकुमार रामनाथन बनाम अभिषेक बस्तोला/एसबी बाजराचार्य। महिला एकल : अंकिता रैना बनाम बीट्राइस गुम्युलिया, करमण कौर थांडी बनाम जर्गल अल्तासर्नाई। मिश्रित युगल : रोहन बोपन्ना/प्रार्थना थंबारे 
महिला युगल : अंकिता रैना/ प्रार्थना थंबेर बनाम एसएम खान/ यू सुहेल।  
 
वालीबॉल : पुरुषों का प्रारंभिक दौर (दोपहर 2:30 बजे) भारत बनाम हांगकांग 
 
वुशु : सुबह 6 बजे से शुरू। पुरुष सैंडा (56 किलो) संतोष कुमार बनाम जैद अली वेजा। पुरुष सैंडा (60 किलो) भानु प्रताप सिंह बनाम फोरोद जाफरी। नरेंद्र ग्रेवाल बनाम जूनियर क्लेमेंटे तबुगारा। 
 
कुश्ती : 12 बजे से शुरू पुरुष : सुमित 125 किलोग्राम। महिला : विनेश फोगाट 50 किलोग्राम, पिंकी 53 किलोग्राम, पूजा ढांडा 57 किलोग्राम, साक्षी मलिक 62 किलोग्राम। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शिखर और पुजारा ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को सिखाया सबक, भारत का पलड़ा भारी