Publish Date: Thu, 30 Jan 2020 (11:26 IST)
Updated Date: Thu, 30 Jan 2020 (11:48 IST)
ऑस्ट्रेलियन ओपन में एक बड़ा उलटफेर हुआ। ऑस्ट्रेलिया की दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी एश्ले बार्टी सेमीफाइनल में बाहर हो गईं। बार्टी पिछली बार ऑस्ट्रेलिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में बाहर हो गई थीं।
बार्टी ने एकमात्र ग्रैंड स्लैम 2019 में फ्रेंच ओपन जीता है। 1 घंटा 45 मिनट चले मुकाबले में बार्टी को सोफिया केनिन (21) ने 7-6, 7-5 से हराया। दुनिया की नंबर-15 खिलाड़ी केनिन का किसी भी ग्रैंड स्लैम का यह पहला फाइनल होगा।
केनिन ने क्वार्टर फाइनल में 28 जनवरी को ट्यूनिशिया की ओन्स जबेउर को 6-4, 6-4 से हराया था। इससे पहले केनिन ने ही 15 साल की अमेरिकी खिलाड़ी कोको गॉफ को पिछले मुकाबले में हराया था। बार्टी ने चेक गणराज्य की क्वितोवा को 7-6 (8/6), 6-2 से हराया था।